
चेन्नई (तमिलनाडु) – चेन्नई पुलिस ने शहर के ईस्ट कोस्ट भाग में एक सदनिका में हो रही ‘वाईफ स्वैपिंग’ पार्टी पर छापा मारकर सेंथिल कुमार, चंद्रमोहन, कुमार, शंकर, वेलराज, पेरासन्, सेल्वन् और व्यंकटेशकुमार, इन ८ लोगों को बंदी बनाया है । इसके साथ ही ३० से ४० वर्ष आयु की महिलाओं को मुक्त करवाया । ऐसा संंशय है कि ये महिलाएं विवाहित हैं और उन्हें पैसों का प्रलोभन दिखाया गया है । इस पार्टी के नाम पर वेश्याव्यवसाय चलानेवालों का एक जाल पुलिस ने उद्ध्वस्त किया । इस पार्टी के विषय में पडोसियों ने पुलिस को दूरभाष कर जानकारी दी थी । तदुपरांत पुलिस ने यहां छापा मारा । यहां पुलिस को बडी संख्या में पुरुष मिले । घर में गाने लगाए गए थे और मद्य भी दिया जा रहा था ।
बंदी बनाए गए आरोपी अविवाहित युवकों को ढूंढते हैं और उनका कुछ महिलाओं से परिचय करवाते हैं । उन्होंने ‘वाईफ स्वैपिंग’ के नाम पर वेश्याव्यवसाय चलाने के लिए सामाजिक माध्यम पर एक पेज भी बनाया है । उस माध्यम से यह वेश्याव्यवसाय चला रहे थे । पुरुषों से १३ सहस्र से २५ सहस्र रुपयों की मांग की जा रही थी । तदुपरांत पुरुषों को महिलाओं से परिचय करवाया जा रहा था । एक महिला के जाल में वह पुरुष फंस गया, तो उसे अन्य महिलाओं का प्रलोभन भी दिखाया जाता था ।
‘वाइफ स्वैपिंग’ क्या है ?
‘वाइफ स्वैपिंग’ अर्थात पत्नियों का लेन-देन । विवाहित पुरुष एक रात के लिए दूसरे की पत्नी से शारीरिक संबंध रखता है और अपनी पत्नी को उस महिला के पति के पास भेजता है ।
संपादकीय भूमिकापाश्चात्यों का अंधानुकरण करनेवाले भारतीय कितने निचले स्तर पर जा रहे हैं, यही इससे ध्यान में आता है ! समाज की नैतिकता का प्रतिदिन अधिकाधिक पतन हो रहा है । यह स्थिति समाज को विनाश की ओर ले जाने के लिए कारणीभूत हो, तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए ! |
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी