मुख्य न्यायाधीश के घर पर आक्रमण, एक पुलिस अधिकारी की हत्या !

ढाका (बांग्लादेश) – प्रधानमंत्री शेख हसीना के त्यागपत्र की मांग करते हुए १ लाख लोग सडकों पर उतरे । हिंसाचार के उद्रेक में एक पुलिस अधिकारी की मृत्यु हो गई और १०० से अधिक लोग घायल हो गए । यह हिंसा २८ अक्टूबर को दो सबसे बडे विपक्षी राजनीतिक दलों, बांग्लादेश नेशनल पार्टी और जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई थी ।

१. बांग्लादेश में अगले वर्ष जनवरी में राष्ट्रीय चुनाव हो रहे हैं। इस संबंध में विपक्षी दल मांग कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री शेख हसीना को त्यागपत्र देना चाहिए और निष्पक्ष चुनाव के लिए कार्यवाहक सरकार का गठन करना चाहिए ।
२. स्थानीय दैनिक ‘डेली स्टार’ के अनुसार यह पिछले ४५ महीनों में सबसे बडा प्रदर्शन था ।
३. इसके साथ ही देश के मुख्य न्यायाधीश ओबेदुल हसन के घर पर भी आक्रमण हुआ। सुरक्षा बलों द्वारा आक्रमणों को रोकने के प्रयत्न के समय काकरेल चौक, सर्वोच्च न्यायालय परिसर और मुख्य न्यायाधीश के आवास के सामने झडपें हुईं ।
४. झडपों में कम से कम १३ वाहन और एक पुलिस चौकी जला दी गई और १२ से अधिक वाहनों में तोडफोड की गई ।
Mumbai Muharram procession : १५ सहस्र व्यक्तियों को मारने का षड्यंत्र था – आरोपी फैयाज की स्वीकृति
Trump To Visit India : ट्रम्प अगले वर्ष के आरंभ में भारत यात्रा पर आएंगे !
Attack on Bangladeshi Hindus : गोपालगंज जिला में एक ही हिन्दू परिवार के ४ लोगों पर आक्रमण
US-Iran Ceasefire : ईरान द्वारा व्यापारी नौका पर किए गए आक्रमण के बाद अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर आक्रमण ।
२ राज्यों से गोहत्याएं एवं लव जिहाद की ३ घटनाएं सामने आईं ।
तुम्हारे पास वर्दी है, इसलिए क्या आप कुछ भी कर सकते हैं ? – Karnataka High Court