
माद्रिद (स्पेन) – स्पेन के राष्ट्रीय लोकपाल एंजल गॅबिलोंडो ने एक ब्योरे के अनुसार जानकारी दी है कि में स्पेन में वर्ष १९४० से अब तक रोमन कैथलिक चर्च में २ लाख से भी अधिक अव्यस्क और प्रौढ लडकियां पादरियों द्वारा किए गए लैंगिक शोषण की बली चढी हैं । इसके साथ ही चर्च में सामान्य सदस्यों द्वारा ४ लाख लडकियां लैंगिक शोषण की बलि चढने की जानकारी इसमें दी गई है । इस ब्योरे में पीडितों को हानिभरपाई देने के लिए राष्ट्रीय निधि देने का आवाहन करते हुए इसे स्पेन की संसद में प्रस्तुत किया गया है । मार्च २०२२ में स्पैनिश संसद ने चर्च पर लैंगिक शोषण के आरोपों की छानबीन करने के लिए समिति की स्थापना की ।
१. इस शोषण के संदर्भ में एक आयोग ने ८ सहस्र लोगों से यह जानकारी ली । इसमें से ०.६ प्रतिशत लोगों को उनके चर्च में लैंगिक शोषण होने की स्वीकृति दी । स्पेन की लोकसंख्या ३ करोड ९० लाख होने से उसमें ०.६ प्रतिशत, अर्थात यह प्रमाण २ लाख लोग, इतना होता है ।
२. अनेकों ने बताया कि बचपन में चर्च में जाने पर पादरियों द्वारा उनका शोषण किया गया था । पादरियों के अतिरिक्त अनेकों ने चर्च के अन्य सदस्यों पर भी आरोप किया । इन सदस्यों द्वारा किए गए शोषण की प्रतिशतता १.१३ प्रतिशत, अर्थात ४ लाख है ।
३. वर्ष २०२० में कुछ परिवादों पर आधारित जांच में लैंगिक शोषण के ९२७ प्रकरण सामने आए हैं । चर्च ने कहा है कि लैंगिक शोषण रोकने के लिए बिशप के (वरिष्ठ पादरियों का) अधिकार के प्रदेश में बाल संरक्षण कार्यालय स्थापित किए हैं ।
४. वर्ष २०१८ मेें, स्पेन के एक दैनिक द्वारा किए गए अन्वेषण में वर्ष १९२७ में लैंगिक शोषण का २ सहस्र २०६ प्रकरण उजागर हुए, जिसमें १ सहस्र ३६ आरोपियाें की पहचान हाे गई ।
संपादकीय भूमिका‘चर्च अर्थात लैंगिक शोषण का स्थान’ और ‘पादरी अर्थात वासनांध व्यक्ति’, ऐसी प्रतिमा किसी के मन में निर्माण हो रही हो, तो इसमें गलत क्या है ? ऐसी घटनाओं के विरोध में जगभर के ईसाई खुले आम विरोध करते हुए क्यों नहीं दिखाई देते ? |
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या