
वाॅशिंगटन (अमेरिका) – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रशिया का गाजा पट्टी पर युद्ध रोकने संबंधित प्रस्ताव नकारा गया । इस प्रस्ताव में गाजा पट्टी के सामान्य लोगों के विरोध में हो रही हिंसा रोकने की मांग की गई थी । इस प्रस्ताव में हमास द्वारा इजराइल के नागरिकों पर किए अत्याचारों का उल्लेख न होने से यह प्रस्ताव नकार दिया गया । १५ सदस्यों की सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पारित होने के लिए ९ मतों की आवश्यकता होती है । इस प्रस्ताव के समर्थन में केवल ४ मत पडे तथा ४ मत विरोध में पडे । अन्य देश तटस्थ रहे । चीन, संयुक्त अरब अमीरात, मोजांबिक और गैबोन इन देशों ने समर्थन में तथा अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जापान ने विरोध में मतदान किया ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir