|

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) – जनपद में एक चलती कार में तीन वासनांधों द्वारा एक अल्पायु लडकी पर सामूहिक बलात्कार करने की घटना सामने आई है । वे पीडिता का दुपट्टा खींचकर, उसे रास्ते से घसीटते हुए लेकर गए तथा बलपूर्वक उसे एक कार में बिठाया गया । चलती कार में उस पर बलात्कार किए गए । इसका वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित किया गया । पुलिस ने कयामुद्दीन, जहांगीर तथा सिकंदर के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट कर उन्हें बंदी बनाया है । उनके विरोध में पॉक्सो कानून के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है । कहा जा रहा है कि पीडिता एवं बलात्कारी एक ही पंथ के हैं ।
#SP_KSN@dhawalips
के निर्देशन में थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म आदि के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार- #UPPolice pic.twitter.com/ioAFtL6SYK— Kushinagar Police (@kushinagarpol) September 25, 2023
पीडिता के पिता ने बताया कि ९ सितंबर को उनकी लडकी पर बलात्कार किया गया; किंतु पुलिस की ओर दो बार परिवाद प्रविष्ट करने के पश्चात भी बलात्कार करनेवालों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई । अंत में २४ सितंबर को पुलिस ने इस घटना की प्रविष्टी करते हुए कार्यवाही की । अतः कुशीनगर जिले के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कप्तानगंज पुलिस थाने के निरीक्षक विनय कुमार सिंह, पुलिस उपनिरीक्षक मंगेश मिश्रा तथा महिला सिपाही अंतिमा सिंह को निलंबित कर दिया है ।
संपादकीय भूमिका
|
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
न्यायालय २४ घंटे चलने वाला कोई मनोरंजन चैनल नहीं है ! — Supreme Court
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।