
अमृतसर (पंजाब) – भारत ने अटारी सीमा पर लगाए राष्ट्रध्वज के खंभे की ऊंचाई पडोसी देश पाकिस्तान के राष्ट्रध्वज के खंभे से १८ फुट बढा दी है । वर्तमान में भारतीय तिरंगे के खंभे की ऊंचाई ३६० फुट थी, तो पाकिस्तानी ध्वज के खंभे की ऊंचाई ४०० फुट है । इस ध्वजस्तंभ का उद्घाटन कुछ दिनों में होने वाला था; लेकिन कुछ कारणों से इसे आगे बढ़ाया गया है; लेकिन जल्द ही इस ४१८ फुट ऊंचे खंभे पर भारतीय राष्ट्रध्वज फहरते हुआ दिखेगा ।

यह ध्वज खंभा भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण ने ३ करोड ५० लाख रूपयों से निर्माण किया है । इस पर फहराने वाला राष्ट्रध्वज ९० किलो का होगा । जिसकी लंबाई और चौड़ाई १२०x८० फुट है ।
(सौजन्य : Janta Ki Awaz News Channel)
पाकिस्तानी ध्वज के खंभे पर कैमरे लगे होने की बात कही जा रही है, जिससे पाकिस्तान भारतीय सीमा में अनेक किलोमीटर तक नजर रख सकता है ।
(कथित) ‘वर्तमान में (प्रारम्भिक स्तर) जमीनी स्तर पर युवाओं में जागृति लाना ही हमारा लक्ष्य ’
Maharashtra TET Paper Leak : मुख्य आरोपी बृजेंद्र गुप्ता बिहार से बन्दी ।
Bihar NEET Protest : बिहार के पाटलिपुत्र तथा सीवान में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया , पुलिस अधीक्षक घायल ।
UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !
सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकनेवालों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कीजिए ।
Malda Adinath Mandir : मालदा (बंगाल) का आदिनाथ मंदिर वापस पाने का हिन्दू संगठनों का प्रयास