पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की स्वीकृति !

नई देहली – जून २०२२ में दिए साक्षात्कार में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाडी एवं तेज गेंदबाज शोएब अखतर ने वक्तव्य दिया था कि भारत के क्रिकेट खिलाडी सचिन तेंदुलकर को मैंने जान से मारने का प्रयास किया था । ऐसी स्वीकृति देते हुए एक वीडियो प्रसारित हुआ है । वर्ष २००६ में नेशनल स्टेडियम में भारत एवं पाकिस्तान के मध्य हुए तीसरे टेस्ट के संदर्भ में वे ऐसा बोल रहे थे ।
“मैं सचिन तेंदुलकर को मारना चाहता था, लगा कि वो मर गया, लेकिन…” ट्विटर पर शोएब अख्तर का वीडियो वायरल#SachinTendulkar #ShaoibAkhtar #INDvsPAK #PAKvsIND #IndiavsPakistan #INDvsPAKMatch #INDvsPAKMatchhttps://t.co/VOI6dIz7u1
— रिपब्लिक भारत (@Republic_Bharat) September 11, 2023
अखतर ने आगे कहा कि, मैं आज स्पष्टरूप से कह रहा हूं कि एक प्रतियोगिता में मुझे वास्तव में सचिन को चोट पहुंचानी थी । मैं वही प्रयास कर रहा था । किसी भी परिस्थिति में उसे चोट पहुंचाने का मेरा दृढ निश्चय था । कैप्टेन इंजमाम-उल-हक ने तब मुझे स्टंप्स के सामने गेंद फेंकने को कहा था, तब भी मैंने अपना प्रयास जारी रखा । मैं जानबूझकर सचिन के हेल्मेट(शिरस्त्राण) पर गेंद मारने लगा । जब उसको गेंद लग गई, तब मुझे लगा, मानो वह (सचिन) मर ही गया होगा । परंतु कुछ समय के पश्चात ज्ञात हुआ कि गेंद उसके माथे पर लगी थी । तब मैंने उसको चोट पहुंचाने का पुनः प्रयास किया था ।
(सौजन्य : Republic Bharat)
महेंद्र सिंह धोनी को भी घायल करने का किया था प्रयास !
अक्टूबर २०२१ में एक चर्चासत्र में बोलते हुए शोएब अखतर ने स्वीकार किया कि वर्ष २००६ में भारत एवं पाकिस्तान के मध्य फैजाबाद टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते समय भारतीय क्रिकेट खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी को जानबूझकर बोल्ड कर दिया गया था।
Shoaib Akhtar confesses to deliberately bowling a beamer to MS Dhoni, despite knowing that it could cause grave injury: Watch video https://t.co/arAgoZ92tb
— OpIndia.com (@OpIndia_com) October 24, 2021
धोनी एक अच्छा इंसान है एवं मैं उसका आदर करता हूं, मुझे बहुत बुरा लगा । यदि धोनी को गेंद लग जाती, तो वह गंभीर रूप से घायल हो सकता था ।
संपादकीय भूमिका
|
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के दबाव में आकर ‘सनातन धर्म संकुल’ का निर्माण कार्य रुका !
India Nuclear Weapon : भारत के पास अनुमान से बहुत अधिक परमाणु हथियार हो सकते हैं – पाकिस्तान
भारत के शस्त्रों द्वारा यूरोप पर कभी भी आक्रमण नहीं हुआ; परंतु यूरोप ऐसे देशों को शस्त्र बेचता है, जिनके द्वारा भारत पर आक्रमण होते हैं ! : External Affairs Minister Jaishankar
सामाजिक माध्यमों का उपयोग न्यायाधीशों की छवि खराब (बदनाम) करने के लिए नहीं किया जा सकेगा – Delhi High Court
#Boycott_Amazon : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘अमेजान इंडिया’ को कानूनी सूचना !