|

ओटावा – कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में स्थित विख्यात श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर खालिस्तानवादियों ने आक्रमण कर तोडफोड की । ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में स्थित यह सबसे पुराना एवं सबसे बडा मंदिर है । मंदिर के प्रवेशद्वार पर स्वतंत्र खालिस्तान के लिए जनमत लेने के विषय में फलक लगाए गए हैं । उस पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर का छायाचित्र भी लगाया गया है । खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर सरे के गुरु नानक सिक्ख गुरुद्वारा साहिब का मुखिया था । गुरुद्वारा के क्षेत्र में १८ जून को २ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर उसकी हत्या की थी ।
कनाडा में भारतीय मंदिरों को एक बार फिर निशाना बनाया गया है! #Canada
https://t.co/tvOdgqTCq9— AajTak (@aajtak) August 13, 2023
हिन्दू मंदिर पर आक्रमण की इस वर्ष की यह तीसरी घटना !
कनाडा में हिन्दू मंदिरों पर आक्रमण की अनेक घटनाएं हुई हैं । इस वर्ष हिन्दू मंदिर पर आक्रमण की यह तीसरी घटना है । इससे पूर्व ३१ जनवरी को कनाडा के ब्रैम्प्टन क्षेत्र के एक विख्यात हिन्दू मंदिर पर आक्रमण कर उस पर भारत विरोधी नारे लिखे गए थे । तदनंतर अप्रैल में कनाडा के ओंटारियो में एक हिन्दू मंदिर पर आक्रमण हुआ था । आरोप था कि खालिस्तान समर्थकों ने यह आक्रमण किया था । कनाडा के भारतीय दूतावास ने इस पर आपत्ति दर्शाई थी ।
संपादकीय भूमिकाकनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रुडो खालिस्तानियों के समर्थक हैं । इसलिए वे कनाडा में बढ रहे हिन्दू विरोधी एवं खालिस्तानवादी गतिविधियां रोकेंगे, इसकी अपेक्षा ही न करें । अब इसे रोकने के लिए भारत को निःसंकोच (बेझिझक) कार्रवाई करना आवश्यक ! |
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !