सीमा हैदर कहती है ‘मैं पाक पुन: लौटी तो मुझे मार डाला जाएगा !’

नोएडा (उत्तर प्रदेश) – गोरक्षा हिन्दू दल ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है, ‘आनेवाले ३ दिनों में यदि सीमा हैदर को भारत से बाहर नहीं निकाला, तो हम तीव्र आंदोलन करेंगे ।’ गोरक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने वीडियो बनाकर यह चेतावनी दी है । इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश आतंकवादविरोधी पथक छानबीन कर रहा है ।
(सौजन्य : TV9 Bharatvarsh)
१. सीमा हैदर, पाक की विवाहित महिला अपने ४ बच्चों के साथ भारत भाग आई है और वर्तमान में वह नोएडा में सचिन नामक उसके प्रेमी के यहां रह रही है । पबजी ऑनलाईन खेल के माध्यम से इन दोनों का परिचय हुआ और आपसी प्रेम निर्माण हुआ । इसकारण सीमा कराची से दुबई, दुबई से नेपाल और नेपाल से देहली आई है । हिन्दू धर्म स्वीकार कर, वह सचिन से विवाह करनेवाली थी । यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने सीमा एवं सचिन को बंदी बनाया है । न्यायालय द्वारा उन्हें प्रतिभूति (जमानत) मिलने से वे आजकल बाहर हैं ।
२. नागर ने कहा है कि सीमा हैदर कोई सामान्य महिला नहीं है । वह पाकिस्तान की गुप्तचर है । वह देश के लिए बडा संकट निर्माण कर सकती है । कक्षा ५ वीं अनुत्तीर्ण महिला फर्राटे से (बिना अटके) अंग्रेजी कैसे बोल सकती है ?
३. दूसरी ओर सीमा हैदर ने कहा है कि मैं पुन: पाक नहीं जाऊंगी; कारण वहां जाने पर मुझे जान से मार डाला जाएगा । कुछ भी हो जाए, मैं भारत में ही रहूंगी । सचिन के साथ रहने की मेरी इच्छा है ।
शिक्षा सचिव का स्थानांतरण– पेपर लीक की घटनाएं रोकने हेतु नया कानून भी बनाएंगे ।
Assam Flood : असम में भीषण बाढ – ४१ लोगों की मृत्यु ।
Taslima Nasreen : जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन से बांग्लादेश के हिंसक आंदोलन की याद आ गई ! — तस्लीमा नसरीन
PM Modi Fast-Track Courts : पेपर लीक की घटनाओं के लिए तीव्रगति न्यायालय गठित करेंगे !
Dr. Anand Ranganathan : ‘अनशन का अर्थ है अराजकता’, यह डॉ. आंबेडकर का वक्तव्य सोनम वांगचूक को करारा तमाचा !
पुरातत्व विभाग से संबंधित लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करें ! – हिन्दुत्वनिष्ठों की मांग