खालिस्तान समर्थकों पर कनाडा के भारतीय वंश के सांसद चंद्रा आर्य द्वारा टिप्पणी

ओटावा (केनाडा) – कनाडा में आगामी ८ जुलाई को खालिस्तान समर्थकों द्वारा ‘किल इंडिया’ नामक मोर्चा निकाला जानेवाला है । इस संदर्भ में कुछ दिन पूर्व ही उनके द्वारा एक भीतपत्रक प्रसारित किया गया है । इसमें भारतीय राजदूतों पर आरोप लगाया गया है कि वे खालिस्तानी आतंकवादियों के हत्यारे हैं । इस पृष्ठभूमि पर कनाडा के भारतीय वंश के सांसद चंद्र आर्या ने खालिस्तान समर्थकों का नाम लिए बिना उनकी आलोचना की है । उन्होंने कहा है ‘हमारे आंगन में सांप है एवं उसने फन उठा लिया है । वह कब डस लेगा भरोसा नहीं ।’ आर्य मूल कर्नाटक से हैं । वे कनाडा के ‘लिबरल पार्टी’ के सांसद हैं ।
Khalistanis in Canada continue to reach new low in abusing our Charter of Rights and Freedom by promoting violence and hate.
Emboldened by non-criticism from elected officials of a recent Brampton parade portraying and celebrating the assassination of Indian Prime Minister… pic.twitter.com/c4LUEXQ5kW— Chandra Arya (@AryaCanada) July 4, 2023
आर्य ने इस संदर्भ में एक ट्वीट किया है । इसमें उन्होंने कहा है ‘खालिस्तान समर्थक द्वेष एवं हिंसा को बढावा दे रहे हैं । इससे कनाडा के लोगों के अधिकारों एवं स्वतंत्रता का हनन हो रहा है । खालिस्तान समर्थकों का यह कृत्य लज्जास्पद है । भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का समर्थन करते हुए उस दिन का उत्सव मनाया गया । इसका एक भी जनप्रतिनिधि ने निषेध नहीं किया । जिससे उनको किसी बात का भय नहीं रहने के कारण अब उन्होंने भारतीय राजदूतों पर आक्रमण करना आरंभ किया है’ ।
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
Taslima Nasreen : जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन से बांग्लादेश के हिंसक आंदोलन की याद आ गई ! — तस्लीमा नसरीन
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !