परिवारवालों का तृणमूल कांग्रेस पर हत्या का आरोप

कोलकाता (बंगाल) – बंगाल में पंचायत चुनाव हो रहे हैं । उस पृष्ठभूमि पर राज्य में हिंसाचार हो रहा है । २९ जून को पश्चिम मेदिनीपुर में भाजपा के बूथ (केंद्र) अध्यक्ष की मृतदेह उनके घर में फांसी पर लटकी अवस्था में मिली । उनका नाम दीपक सामंत (३५ वर्ष) था । सामंत के परिवारवालों ने आरोप किया है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता मलिक मैती सामंत को जान से मारने के धमकी दे रहे थे ।
१. भाजप के घाटल जिलाध्यक्ष तन्मय दास बोले कि हाल ही में दीपक सामंत पर भाजपा के विरोध में काम करने का आरोप था । इसीलिए उन्हें पंचायत चुनावों में भाजपा का प्रचार करने से रोक दिया गया था । ऐसा होते हुए भी तृणमूल कांग्रेस के नेता उन्हें कष्ट दे रहे थे, सामंत की पत्नेी को जान से मारने की धमकी दे रहे थे ।
२. दीपक सामंत की हत्या करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस ने अस्वीकार कर दिया है । तृणमूल के नेता अबू कलाम बक्स बोले कि यह आरोप पूर्णरूप से गलत है । भाजपा प्रत्येक मृत्यु पर राजनीति करने का प्रयत्न कर रही है । वह गीधड समान मृतदेह ढूंढने का प्रयत्न करती है । पुलिस अधिकारी इस प्रकरण का अन्वेषण कर रही है और शीघ्र ही सत्य सामने आएगा ।
संपादकीय भूमिका
|
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस