हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदेजी को ‘सांस्कृतिक योद्धा’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया !

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुरस्कार वितरण

  • श्री रमेश शिंदे द्वारा राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा एवं संवर्धन के लिए किए गए कार्यों की मान्यता !

श्री. रमेश शिंदे इन्हे पुरस्कार प्रदान करते हुएं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री. योगी आदित्यनाथ, साथ मे श्री. उदय माहूरकर

नोएडा (उत्तर प्रदेश) – हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा ‘सांस्कृतिक योद्धा पुरस्कार २०२३ ‘ प्रदान किया गया। पुरस्कार में एक ‘स्मृति चिन्ह’ एवं १ लाख रुपये राशि का धनादेश सम्मिलित है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित ´गौतम बुद्ध विद्यापीठ´ में ‘सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन’ की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ‘सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन’ के संस्थापक एवं भारत के सूचना आयुक्त श्री. उदय माहुरकर उपस्थित थे। राष्ट्र और भारतीय संस्कृति को कुटिल दृष्टि से देखने वालों के विरुद्ध संवैधानिक रूप से सतत संघर्षरत हिन्दू-द्वेषी चित्रकार एम.पी. हुसैन और डॉ. जाकिर नाइक के राष्ट्र विरोधी और असामाजिक स्वरूप को जनसामान्य के समक्ष उजागर करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए पुस्तकें लिखने के लिए श्री. रमेश शिंदे को यह पुरस्कार दिया गया।

‘सांस्कृतिक योद्धा पुरस्कार -२०२३’ के मानकरी और अन्य मान्यवर

‘हिन्दू फ्रंट फॉर जस्टिस’ के प्रवक्ता सर्वोच्च न्यायालय के वकील विष्णु शंकर जैन को भी संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही फिल्म निर्माता प्रवीण चतुर्वेदी, पत्रकार स्वाति गोयल शर्मा, पत्रकार प्रदीप भंडारी, वैशाली शाह, संजीव नेवर और मनीष बरडिया को भी ‘सांस्कृतिक योद्धा पुरस्कार २०२३ ‘ से सम्मानित किया गया।

“सांस्कृतिक योद्धा पुरस्कार” के साथ श्री. रमेश शिंदे

संस्कृति पर आक्रमण भारतीयों ने कभी सहन नहीं किया ! – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विकृत सामग्री निर्माण कर देश के युवाओं का जीवन उध्वस्त करने वालों के छद्मवेश को हटाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘कृपया ध्यान दे’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीयों ने अनेक वर्षों तक अंग्रेजों और मुगलों का अत्याचार सहा, किन्तु जैसे ही उन्होंने भारतीय संस्कृति और मंदिरों पर आक्रमण करना प्रारंभ किया, भारतीयों ने उन्हें मुंहतोड़ प्रत्युत्तर देना प्रारंभ कर दिया। भारतीयों ने संस्कृति पर आक्रमण कभी सहन नहीं किया है। वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया के माध्यम से संस्कृति पर आक्रमण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अभी-अभी ‘गेमिंग ऐप’ के माध्यम से लोगों का धर्म परिवर्तन कराने के प्रकरण को उजागर  किया है। देहली की घटनाओं के सभी साक्षी हैं । सबने देखा कि किस तरह लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया गया और फिर उनकी जघन्य हत्याएं की गई । हमने सबसे पहले इस संबंध में कानून बनाया, किन्तु प्राथमिक स्तर पर प्रत्येक परिवार में जागरूकता निर्माण करने की तत्काल आवश्यकता है।