
विद्याधिराज सभागृह, २० जून (वार्ता.) – कोई भी महात्मा संसार में आकर धर्म नहीं बनाता । प्रभु श्रीराम, गुरुनानक, गुरुगोविंदसिंहजी आदि ने किसी धर्म का निर्माण नहीं किया है । धर्म के ठेकेदार होते हैं, वे धर्म बनाते हैं । विश्व में केवल हिन्दू धर्म ही है । जैन, बौद्ध, सिख आदि हिन्दू हैं । हमारे पूर्वज हिन्दू ही थे । मेरे दादाजी ने सिख पंथ का स्वीकार किया । हमारा अस्तित्व हमें समझ लेना चाहिए । हमें बलवान बनना पडेगा । हमारे बच्चों को इतिहास बताना पडेगा ।

जालीयनवाला बाग में गोलीबारी कर हजारों की हत्या करने का आदेश देनेवाले जनरल डायर को क्रांतिवीर उधमसिंह ने इंग्लैंड में जाकर मार डाला । सिख किसी को नहीं छोडते । ऐसी मानसिकता हिन्दुओं में भी होनी चाहिए । धर्म की रक्षा के लिए हिन्दुओं को किसी पर भी निर्भर नहीं रहना चाहिए । हिन्दू धर्म और मंदियों पर आक्रमण करनेवालों को हिन्दुओं ने नहीं छोडना चाहिए । हिन्दू किसी पर आक्रमण न करें; परंतु स्वयं की रक्षा के लिए हिन्दुओं को तैयार रहना चाहिए, ऐसा वक्तव्य कृपाल रूहानी फाउंडेशन के कर्नल करतार सिंह मजीठिया ने किया ।
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Tuljapur Temple Land Scam : मंदिर की भूमि वापस दिलाने एवं करोडों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए हम अंत तक संघर्ष करेंगे ! – अधिवक्ता (पू.) सुरेश कुलकर्णी
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण