
विद्याधिराज सभागृह – उत्तर प्रदेश के अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के संरक्षक जुगल किशोर तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा, ‘जाति व्यवस्था देश के सामने समस्या है । जाति हमने निर्माण नहीं की । हमारे व्यवसाय से जाति निर्माण हुई है । कई राजनैतिक दल भी जाति के आधार पर ही बने हैं । अनेक राजनैतिक दलों में पद भी जाति के आधार पर दिए जाते हैं । चुनाव में जीतने के लिए राजनैतिक दलों को जाति का आधार लेना पडता है । हिन्दू जाति में विभाजित है । तथा इसमें देवताओं तथा महापुरुषों को भी जाति के अनुसार विभाजित किया गया है, तथा अन्य जाति के महापुरुषों पर टिप्पणी करने का किसी का अधिकार नहीं है । संघर्ष तथा चुनौतियां कभी हमारे मार्ग में बाधा नहीं बनतीं, अपितु वह नवीन अवसर निर्माण करती हैं । भगवान श्रीकृष्ण, प्रभु श्रीराम को भी संघर्ष करना पडा था । हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए संघर्ष करना पडेगा ।’
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया