
रामनाथ देवस्थान – धर्मांधों को खुरासान से लेकर अराकानतक (पूर्व से लेकर पश्चिमतक) इस्लाम का ध्वज फहराना है । वे ब्रुनईतक (ब्रुनई इंडोनेशिया के निकट का एक क्षेत्र है, जहां पूर्व में इस्लामी साम्राज्य था ।) तक पहुंच गए हैं, अब उन्हें केवल भारत जीतना है । उसके कारण भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाना उनकी नीति (एजेंडा) हहै तथा भारत में तो हमें सर्वधर्मसमभाव सिखाया जा रहा है । अतः हिन्दू के रूप में बने रहना हो, तो हमें सभी स्तरों पर लडाई लडने की आवश्यकता है, ऐसा मेजर सरस त्रिपाठी ने प्रतिपादित किया । वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव के तीसरे दिन (१८.६.२०२३ को) उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठों को संबोधित करते हुए वे ऐसा बोल रहे थे ।
मेजर सरस त्रिपाठी ने आगे कहा, ‘‘तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरकार ने भारत के मूल संविधान के साथ छेडछाड कर उसमें १० मूलभूत अधिकार (फंडामेंटल राईट्स) अंतर्भूत किए । संविधान में इन अधिकारों पर ही संपूर्ण बल दिया गया है । तब से लेकर प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकारों के लिए लड रहा है । ये अधिकार ही सभी समस्याओं का मूल है । अतः जबतक ये मूलभूत अधिकार बने रहेंगे, तबतक देश में अत्याचार एवं अनाचार चलते ही रहेंगे । इसके साथ ही संविधान में अल्पसंख्यकों का महत्त्व बढाकर हिन्दुओं के साथ भेदभाव किया गया है । सरकार ने ‘अल्पसंख्यक’ इस संज्ञा को परिभाषित किया, तो उससे ये सभी समस्याएं नष्ट होंगी । यह संविधान समाज का विभाजन करनेवाला है; इसलिए हिन्दू धर्म को टिकाए रखने के लिए हिन्दू राष्ट्र आवश्यक है ।’’
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote