
पणजी, २५ मई (समाचार) – गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत द्वारा जी २० परिषद की सूचना पुस्तिका का पणजी में अपने आधिकारिक आवास विमोचन किया गया। इस समय महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय की शोध समन्वयक श्रीमती श्वेता, डॉ. (श्रीमती) अमृता देशमाने व व्यवसायी श्री. नारायण नाडकर्णी उपस्थित थे।

पणजी में मुख्यमंत्री के शासकीय आवास पर अंतरराष्ट्रीय ‘जी-२० ‘ के लिए एक स्वतंत्र कक्ष का निर्माण किया गया है, इसी कक्ष में ‘जी-२० ‘ सम्मेलन की सूचना पुस्तिका प्रकाशित की गई । इस ‘जी-२०’ सम्मेलन का आयोजन गोवा सरकार, ‘महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय’, ‘अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र’ और ‘भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली’ द्वारा किया गया है।

विविधता, सर्वसमावेशिता और आपसी सम्मान’ पर जी-२० शिखर सम्मेलन २७ मई को वास्को में आयोजित किया जाएगा। गोवा एवं विदेशों के प्रख्यात वक्ता विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस प्रकाशन के उपरांत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे विभिन्न आध्यात्मिक शोधों और देश-विदेश में किए गए कार्यों की सराहना की।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir
अमेरिका का ईरान के साथ युद्धविराम समझौता समाप्त ! – Donald Trump
Saudi Crude Oil : सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में की कटौती