
नई देहली – भारत यूरोप में शुद्ध तेल (रिफाइण्ड ऑयल) उपलब्ध करानेवाला सबसे बडा देश बन गया है । ‘केप्लर’ प्रतिष्ठान द्वारा प्रसारित आंकडों के अनुसार भारत से यूरोप को प्रतिदिन ३ लाख ६० बैरल तेल निर्यात किया जा रहा है । इसलिए अब भारत साऊदी अरेबिया से भी आगे है । दूसरी ओर भारत ने रूस से भी कच्चा तेल खरीदने में कीर्तिमान प्रस्थापित किया है ।
India Is Now Europe’s Largest Supplier of Refined Fuels, Says Data#India #Europe #RefinedFuels https://t.co/aXaB8XESjq
— LatestLY (@latestly) April 30, 2023
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण रूस पर यूरोपियन महासंघ के सभी देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं । इसलिए यूरोपीय देश रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदते । अबतक यूरोप रूस के तेल पर भारी मात्रा में निर्भर था; परंतु अमरिका तथा अन्य पश्चिमी देशों के दबाव के कारण अधिकांश यूरोपियन देशों पर रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंध लग गया । अतः सभी देशों ने भारत से शुद्ध तेल भारी मात्रा में आयात करना आरंभ किया है ।
India becomes Europe’s largest supplier of fuels while simultaneously buying record Russian crude oil | Latest Updates https://t.co/hGLax4pTp1
— The News Room India (@Newsroomoffical) April 30, 2023
इसके पहले भी भारत द्वारा रूस से तेल आयात करने पर प्रतिबंध लगाने के प्रयत्न किए गए थे; परंतु भारत ने समय-समय पर कडा रूख अपनाकर इन प्रतिबंधों को अस्वीकार किया । भारत ने कहा था कि हमारे लिए हमारे नागरिकों के हित को प्राथमिकता है एवं इसके लिए हम सभी विकल्पों का विचार कर रहे हैं । इसीके अंतर्गत पश्चिमी देशों के दबाव की उपेक्षा कर भारत ने रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल आयात करना आरंभ किया ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस