भारत के विरोध में तथा पाकिस्तान के समर्थन में नारे !

न्यूयॉर्क (अमेरिका) – यहां के प्रसिद्ध ‘टाइम्स स्क्वायर’ पर खालिस्तानी समर्थकों ने खालिस्तानवादी अमृतपाल सिंह को बंदी बनाने के प्रयास पर मोर्चा निकाला । इस समय पुरुषों के साथ महिलाएं और छोटे बच्चे भी उपस्थित थे । हाथों में खालिस्तानी झंडे लेकर भारत विरोधी नारों के साथ पाकिस्तान के समर्थन में भी नारे लगाए जा रहे थे । इस समय न्यूयाॅॅर्क पुलिस बड़ी मात्रा में उपस्थित थी ।
सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन के बाद अब न्यूयॉर्क में खालिस्तानियों का उत्पात, टाइम्स स्क्वायर में निकली रैली #अमृतपालसिंह #खालिस्तान #न्यूयार्क #khalistan #amritpalsingh #newyork #timessquare https://t.co/Gc0tORLr6g
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) March 27, 2023
१. लंदन और सैन फ्रांसिस्को इन शहरों में स्थित भारतीय दूतावासों पर आक्रमणों के कारण न्यूयॉर्क पुलिस सतर्क हुई है ।
२. १८ मार्च के दिन पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को बंदी बनाने के लिए उसका घेराव किया था । उस समय उसके समर्थकों की सहायता से वह वहां से भाग निकला । तब से उसकी खोज की जा रही है ।
३. दूसरी ओर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बगची ने भारत की भूमिका स्पष्ट करते हुए कहा है कि, भारतीय दूतावासों पर हो रहे आक्रमणों पर संबंधित देशों को कठोर भूमिका लेते हुए आरोपियों के विरोध में कार्यवाही करनी चाहिए । केवल आश्वासनों से नहीं बल्कि कार्यवाही करने से ही हमारा समाधान होगा ।
संपादकीय भूमिकाऐसे भारत विरोधियों पर कठोर कार्यवाही होने के लिए भारत को अमेरिका को बाध्य करना चाहिए ! |
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध
Russia Ukraine War : भारतीय नाविक काम कर रही नौका पर रूस ने आक्रमण किया , ६ लोग मारे गए ।
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
Mumbai Police : मुंबई में २३ जुलाई से ६ अगस्त तक निषेधाज्ञा लागू
(और इनकी सुनिए…) ‘गत वर्ष हुआ संघर्ष प्रधानमंत्री मोदी एवं पाक के सैन्यदल प्रमुख आसिम मुनीर के मध्य मिलीभगत थी !’ – Imran Khan Sister’s Claim