भारत में मुसलमानों पर अत्याचार होने का भी आरोप !

मस्कट (ओमान) – धार्मिक द्वेष फैलाने तथा आर्थिक दुराचार के प्रकरण में भारत से लापता जिहादी आतंकवादियों के लिए आदर्श जाकिर नाईक द्वारा ओमान में एक हिन्दू महिला का सार्वजनिक रूप से धर्म-परिवर्तन करने की घटना सामने आई है ।
Hindus in India love me so much that…: Islamic preacher #ZakirNaik in Oman.
(@kumarsubodh_)https://t.co/mWT3XklLW3— IndiaToday (@IndiaToday) March 25, 2023
१. धर्म-परिवर्तन करते समय जाकिर ने इस महिला को पूछा कि क्या आप मानती हैं कि ईश्वर एक ही है ? क्या आप मानती हैं कि अल्ला के अतिरिक्त अन्य किसी की भी पूजा नहीं करनी चाहिए ? मूर्ति पूजा अयोग्य है ? महम्मद पैगंबर आखिरी पैगंबर थे ? महिला ने इन प्रश्नों के उत्तर “हां’ में दिए । इस महिला का धर्म-परिवर्तन होने पर जाकिर ने कहा कि अब आप अपने परिवार तथा मित्रों के लिए भी इस्लाम स्वीकारने का माध्यम बनें ।
२. जाकिर ने कहा कि भारत में बहुसंख्यक हिन्दू मुझसे प्रेम करते हैं । इसलिए सहस्रों लोग मेरे व्याख्यान सुनने आते हैं । मत पेटी की राजनीति के कारण मुझे लक्ष्य किया जा रहा है । भारत में मुसलमानों पर अत्याचार हो रहे हैं ।
भारत सरकार जाकिर को वापस लाने के प्रयास में !
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जाकिर नाईक को भारत लाने हेतु आवश्यक सभी कार्यवाहियां की जाएंगी । वह भारत से लापता आरोपी है । इस प्रकरण में ओमान सरकार के सामने सूत्र उपस्थित कर जाकिर को भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
Resolution Over Iran War : ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिका की संसद के उच्च सदन में पारित
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !
(और इनकी सुनिए…) ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन होने पर भारत की आलोचना करने से पीछे नहीं हटेंगे !’ – US Lawmakers