एस.डी.पी.आय.की ओर से कर्नाटक के पुलिस महासंचालक को ज्ञापन !

मंगलुरू (कर्नाटक) – यहां कल १२ मार्च को होनेवाली हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा के परिप्रेक्ष्य में सोशल डेमोक्रॅटिक पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव इलियास महंमद तुंबे ने कर्नाटक कै पुलिस महासंचालक से सभा के आयोजकों पर कारवाई करने की मांग की है ।
तुंबे ने महासंचालक को भेजे ज्ञापन में कहा है कि हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा आयोजित करना, हमारे देश के संविधान के विरुद्ध है । यह, देश की धर्मनिरपेक्ष परंपरा नष्ट करने का सुनियोजित षड्यंत्र है । किसी धर्म के अनुसार इस देश को ढालने का प्रयत्न करना, देशद्रोह है । इस देश ने देखा है कि जब भी कोई भारत को इस्लामी देश, ईसाई देश अथवा बौद्ध देश घोषित करने की बात करता है, तब उसपर देशद्रोह का अभियोग थोप दिया जाता है; परंतु हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात इसके पहले की जिन सभाओं में की गई है; उनपर कार्रवाई नहीं हुई है । अब ऐसी ही सभा के भित्तीपत्र नगर में खुलेआम लगाए जा रहे हैं; फिर भी पुलिस ने अबतक आयोजकों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की है । मैं महासंचालक से विनती करता हूं कि वे इस सभा के आयोजकों पर कठोर कानूनी कारवाई करें ।
संपादकीय भूमिका
|
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।