
कच्छ (गुजरात) – भारतीय तटरक्षक दल ने छापेमारी कर एक ईरानी नौका से ४२५ करोड रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए । इस नौका से ६१ किलो हेरोइन की तस्करी की जा रही थी । इसकी जानकारी गुजरात के आतंकवाद विरोधी पथक को मिली थी । तत्पश्चात भारतीय तटरक्षक दल ने अपने २ गश्ती जहाजों द्वारा यह कार्रवाई की । इसमें ५ लोगों को बंदी बनाया गया । ओखा तट से ३४० कि.मी. दूरी पर यह घटना भारतीय जल क्षेत्र में हुई ।
Gujarat coast : ईरानी नाव से 425 करोड़ की हेरोइन बरामद, 5 लोग गिरफ्तार#Bharat24Digital #Gujaratcoast #gujaratnews #drugs #drugs https://t.co/Cw2N0C0f52
— Bharat 24 – Vision Of New India (@Bharat24Liv) March 7, 2023
जब तटरक्षक दल ने यह ईरानी नौका देखी, तो पहले उसे रुकने के लिए कहा; किंतु नौका चालक ने भागने का प्रयास किया । तत्पश्चात तटरक्षकदल ने कार्रवाई की । नौका में उपस्थित नागरिकों के पास उनके ईरानी नागरिक होने के प्रमाण थे ।
मैं मुसलमान हूं; पर देश में शरीयत लागू नहीं करूंगा ! – Burkina Faso President Ibrahim
US Indians Deportation : अमेरिका १८ सहस्र भारतीय नागरिकों को देश से निष्कासित करेगा !
Bangladesh Massive Protests : बांग्लादेश में हिन्दू युवक को अन्यायपूर्ण ढंग से बंदी बनाए जाने के विरोध में अल्पसंख्यकों का प्रदर्शन ।
ईरान के आक्रमण में जॉर्डन में २ अमेरिकी सैनिक मारे गए : अमेरिका का प्रत्युत्तर !
दक्षिण अफ्रीका में १७ सहस्र हिन्दुओं ने एकत्र होकर किया हनुमान चालीसा का पाठ !
‘Vikram-1’ Creates History : देश के पहले निजी संस्थान द्वारा उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण