खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंतसिंह पन्नू की धमकी !

नई देहली – केंद्र और पंजाब सरकार ने पंजाब के सहस्त्रों घरों में पुलिस भेजी थी। लोगों को प्रताड़ित किया गया और महिलाओं का विनयभंग किया गया । पंजाब के प्रत्येक घर में विस्फोटक बनाए जा रहे हैं। लोग जब चाहेंगे तभी इनका विस्फोट होगा । प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के प्रमुख गुरपतवंतसिंह पन्नू ने धमकी दी है कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की राजनीतिक मृत्यु होगी । ४ मार्च की प्रात: उन्होंने पंजाब और हरियाणा के शंभू सीमा पर खालिस्तान के समर्थन वाले फलक लगाए थे, जिसमें लिखा था कि ‘जी-२० देशों के प्रतिनिधियों का खालिस्तान में स्वागत है’। इन फलकों को लेकर पन्नू ने कहा कि शंभू सीमा पर लिखा नारा भारत के लिए एक संदेश है । अब पंजाब और हरियाणा भारत का नहीं बल्कि खालिस्तान का हिस्सा है ।
खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने एक बार फिर गिदड़ भभकी दी है। उसने जी.20 के विदेश मंत्रियों को संदेश जारी करके कहा, " वह भारत की मौजूदा हदबंदी को ना-मंजूर करे क्योंकि पंजाब पर भारत ने जबरदस्ती कब्जा किया हुआ है। #Punjab pic.twitter.com/WkrKqGVxui
— Dainik State Samachar (@statesamachar_) February 27, 2023
१. पन्नू ने पंजाब के युवकों से १५ और १६ मार्च को जी-२० के लिए आने वाले प्रतिनिधियों को खालिस्तान का संदेश देने के लिए एकत्र आने का आवाहन किया है ।
२. पन्नू की धमकी से पहले ही पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है । मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की थी । उसके उपरांत १५ से १७ मार्च तक पंजाब में सुरक्षा के लिए ५० केंद्रीय पुलिस बल टुकडियों को अमृतसर में बुलाया गया है ।
संपादकीय भूमिकाखालिस्तानियों के राष्ट्र विरोधी आंदोलन को कुचलने का समय आ गया है, सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए ! |
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।