|

नई देहली – पूर्वोत्तर भारत के मेघालय, नागालैंड तथा त्रिपुरा ३ राज्यों में २ मार्च को सायंकाल देर तक विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही थी । त्रिपुरा एवं नागालैंड में भाजपा ने सत्ता बचाई है । त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिला है, जबकि नागालैंड में नैशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी तथा भाजपा गठबंधन ने १९ स्थानों पर सफलता प्राप्त की है तथा १७ स्थानों पर आगे रहने से वहां निश्चित रूप से गठबंधन की सरकार आएगी । मेघालय में नेशनल पीपल्स पार्टी को सबसे अधिक स्थानों पर सफलता मिली है, तब भी बहुमत न मिलने से वहां त्रिशंकू स्थिति निर्माण हुई है । त्रिपुरा में भाजपा ने बहुमत की ३१ संख्या प्राप्त की है, जबकि माकप एवं टिपरा मोथा पार्टी ११ स्थानों पर आगे हैं ।

मेघालय – ६०, एन.पी.पी. – २५, भाजपा – ३, कांग्रेस – ५, तृणमूल कांग्रेस – ५, टीपीपी – ६, अन्य – १६
नागालैंड – ६०, भाजपा – १२, एन.डी.पी.पी. – २५, कांग्रेस – ०, एनपीपी – ५, अन्य- १८
त्रिपुरा – ६०, भाजपा – ३३, टिपरा मोथा पार्टी – १३, माकप – ११, कांग्रेस – ३
९ संतों की धार्मिक समिति गठित : परम पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरिजी को अध्यक्ष पद
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।