|

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) – वर्ष २००५ के राजू पाल हत्याकांड के मुख्य साक्षीदार उमेश पाल और उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारी की हत्या के प्रकरण में उत्तर प्रदेश पुलिस ने कुख्यात अपराधी अतीक अहमद, उसका भाई अश्रफ, अतीक की पत्नी शाइस्ता और उसके दो लडकों पर अपराध प्रविष्ट किया है । दोनों लडकों सहित ७ लोगों को पुलिस द्वारा बंदी बनाने सहित पत्नी शाइस्ता की जांच की जा रही है । अतीक और अश्रफ जेल में बंद हैं । भाजपा अल्पसंख्यक शाखा के जिला अध्यक्ष राहिल हसन को भी पुलिस ने जांच के लिए बंदी बनाया है ।
#UmeshPal, key witness of BSP leader Raju Pal murder case shot dead in #Prayagrajhttps://t.co/iMxq0yJKQm pic.twitter.com/G6k1wRlxhD
— Jagran English (@JagranEnglish) February 24, 2023
२४ फरवरी के दिन उमेश पाल के राजू पाल हत्याकांड प्रकरण में न्यायालय से गवाही देकर पुलिस सुरक्षा में चारपहिया वाहन से जाते समय गाडी रुकवाकर अज्ञात लोगों ने उस पर गोलीबारी कर हत्या कर दी । इस गोलीबारी में पुलिस कर्मचारी भी मारा गया । उमेश पाल के वाहन चालक प्रदीप शर्मा की भूमिका भी पुलिस संदेहास्पद मान रही है । पुलिस ने देर रात प्रदीप की जांच चालू की है । हत्या की घटना के उपरांत प्रदीप भाग गया था । इस हत्या के सी.सी.टी.वी. फुटेज सामाजिक माध्यमों से प्रसारित हुए हैं ।
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali
अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई भी सिरप नहीं मिलेगा !
IAF Officer Wife Rape : वायुसेना के अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, २ आरोपियों को ५ दिन की पुलिस की निगरानी ( हिरासत )
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।
Telegram Blocked : ‘नीट’ परीक्षा की पृष्ठभूमि पर भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध ।
देश के महत्त्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से आक्रमण की आशंका : सरकार की ओर से अति सतर्कता की चेतावनी