|

नई देहली – देहली नगर निगम की स्थायी समिति का चुनाव२२ फरवरी की संध्या को प्रारंग होते ही कक्ष में कोलाहल प्रारंभ हो गया । वह देर रात्रि तक चलता रहा । बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पुरुष और महिला पार्षदों के बीच झड़पे होने लगीं । उन्होंने लात-घूसों से एक-दूसरे को पीटा । साथ ही एक-दूसरे पर कुर्सियां, सेब, माइक, बोतलें आदि भी फेंकी गईं । चुनाव की मतपेटी भी फेंक दी गई । इस हंगामे केउपरांत दोनों दलों के पार्षद कक्ष में ही सो गए । हाथा-पाई के वीडियो एवं चित्र प्रसारित किए गए हैं । अगली सुबह चुनाव प्रक्रिया दूसरी बार पुनः प्रारंभ हुई तो हंगामे के कारण दिन का काम-काज ६ बार रोका गया । आम आदमी पार्टी की पार्षद और नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष शैली ओबेरॉय ने कहा कि बीजेपी पार्षदों ने मुझ परआक्रमण करने का प्रयत्न किया । यह बीजेपी की दादागिरी का चरम है ।
#BREAKING | Massive ruckus inside MCD House: Delhi Mayor Shelly Oberoi claims 'BJP Councillors just tried to attack me while I was conducting Standing Committee elections, as per SC orders! This is the extent of BJP’s Gundagardi that they are trying to attack a woman Mayor. pic.twitter.com/KWu3RvRHVF
— Republic (@republic) February 22, 2023
क्या घटित हुआ ?
स्थायी समिति के चुनाव के समय कुछ पार्षद कक्ष में भ्रमणध्वनि लेकर आए थे । इसका भाजपा पार्षदों ने विरोध किया । इस पर हंगामाप्रारंग हो गया । नगराध्यक्ष शैली ओबेरॉय जब अध्यक्षस्थान में थीं, भाजपा पार्षद वहां पहुंचे और वहां रखी मतपेटी को पलट दिया । इसके उपरांत आप एवं भाजपा दोनों दलों के पार्षदों के बीच हाथापाई प्रारंभ हो गई । महिला पार्षदों ने भी आपस में जमकर मारपीट की ।
दिल्ली : MCD सदन में BJP की पार्षद रेखा गुप्ता माइक तोड़ती नज़र आईं#RekhaGupta | Rekha Gupta | @amitpandaynews #MCD pic.twitter.com/VHsH1yqlsh
— News24 (@news24tvchannel) February 23, 2023
संपादकीय भूमिकाअब तक ऐसी घटनाएं संसद और राज्य विधानसभाओं मेंप्राय: देखी जाती रही थीं किन्तु अब ऎसा अनाचार नगर निगमों तक पहुंच गया है औरआगामी भविष्य में ग्राम पंचायतों में भी ऐसा होने की संभावना है। इससे स्पष्ट होता है कि देश में लोकतंत्र की स्थिति चिंताजनक हो गई है ! |
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !