
नई देहली – पाकिस्तान ने चीन से मानव रहित हथियार और मिसाइलें खरीदी थीं । उनमें से कई उपकरण टूट गए और कई महंगे और महत्त्वपूर्ण उपकरण खराब पाए गए । पाकिस्तानी सेना ने कहा, “हमें आश्चर्य है कि इतना मूल्य देकर खरीदे गए हथियार अप्रभावी हो गए ।” पाकिस्तानी सेना ने सभी शस्त्र एवं मिसाइलों को सुधार करने अथवा उन्हें बदलने की मांग की है । पाकिस्तान ने स्पष्ट किया है, ‘यदि चीन ने हमारी मांग नहीं मानी, तो हमें पश्चिमी देशों से हथियार खरीदने होंगे ।’
Pakistan's 'Made in China' weapons falters, critical equipment of UAV found broken.
Story by: Srinjoy Chowdhuryhttps://t.co/tRCNfcrnH9
— TIMES NOW (@TimesNow) February 21, 2023
१. पाकिस्तान को दिए गए इन हथियारों के देखभाल का दायित्व चीन के ‘एलीट’ नामक प्रतिष्ठान (कंपनी) का है । प्रतिष्ठान ने इन हथियारों का जब निरीक्षण किया तो अधिकतर हथियार और मिसाइल के उपकरण टूटी-फूटी स्थिति में पाए गए ।
२. एक मानव रहित हवाई वाहन का टर्बोचार्जर (ऐसा उपकरण जो इंजन की शक्ति बढाता है) टूट गया था । मानव रहित हवाई वाहनों का उपयोग यह देखने के लिए किया जाता है कि शत्रु के सैनिक और शस्त्रागार कहां है ।
३. भूतल से हवा में आक्रमण करनेवाली ‘एआर-२’ मिसाइलों का निरीक्षण किया गया, तो उनमें से कुछ अप्रभावी पाई गईं ।
वे आक्रमण करने की स्थिति में नहीं थीं ।
संपादकीय भूमिकाचीन का यही इतिहास है । इसलिए पाकिस्तान को दिए गए हथियारों में इससे हटकर और क्या होगा ? क्या पाकिस्तान में इतना साहस है कि वह चीन से इसका कारण पूछे ? |
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध
Russia Ukraine War : भारतीय नाविक काम कर रही नौका पर रूस ने आक्रमण किया , ६ लोग मारे गए ।
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !