ऑस्ट्रेलिया के हिन्दुओं को पाकिस्तान के खालिस्तानी समर्थकों द्वारा धमकी !

ब्रिस्बेन (ऑस्ट्रेलिया) – ऑस्ट्रेलिया में हिन्दुओं के मंदिरों पर आक्रमण करने की घटना के उपरांत अब खालिस्तान समर्थक मंदिरों को धमकी देकर भय का वातावरण निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं । १७ फरवरी को यहां प्रसिद्ध गायत्री मंदरी के अध्यक्ष डॉ. जयराम और उपाध्यक्ष धर्मेश प्रसाद को एक खलिस्तान समर्थक ने दूरभाष कर धमकी दी ।
Pakistan-backed group asks Australia temple to raise pro-Khalistani slogan on Maha Shivratrihttps://t.co/36L8zXziH2
— TIMES NOW (@TimesNow) February 18, 2023
‘ऑस्ट्रेलिया टुडे’ समाचारपत्र में दी जानकारी के अनुसार डॉ. जयराम को पाकिस्तान के ननकाना साहिब से गुरु अवधेश सिंह नाम के व्यक्ति ने संपर्क कर कहा कि, यदि तुम्हें मंदिर में महाशिवरात्रि मनानी है तो, अपने पुजारियों से कहो कि वह ५ बार ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए बिना महाशिवरात्रि न मनाएं ! इस समय उसने यह भी कहा, ‘१९ मार्च को खालिस्तान जनमत संग्रह होगा उसमें तुम्हें भी समर्थन करना होगा !’
पिछले महीने मेलबर्न के श्री काली माता मंदिर की महिला पुजारी भावना को भी एक खलिस्तानी समर्थक ने संपर्क कर धमकी दी थी । ४ मार्च को मंदिर में होनेवाले कार्यक्रम में एक कट्टर हिन्दू गायक को निमंत्रण देनेपर धमकी दी कि उसे कार्यक्रम में सहभागी किया तो मंदिर पर आक्रमण करेंगे ।
संपादकीय भूमिकाविश्वभर में खालिस्तान समर्थक भारत की अखंडता को ललकार रहे हैं, इसलिए भारत सरकार ने पंजाब में खालिस्तान समर्थक संगठन नष्ट करने के साथ साथ विश्वभर में जहां जहां खालिस्तानवादी हैं, वहां वहां उनपर कठोर कार्रवाई करने के लिए वहां की सरकारों को डांटना चाहिए ! |
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
Taslima Nasreen : जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन से बांग्लादेश के हिंसक आंदोलन की याद आ गई ! — तस्लीमा नसरीन
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित