
इस्लामाबाद – पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर गिलगिट बाल्टिस्तान के लोग गेहूं के आटे, दाल की कीमत कम करने एवं खंडित बिजली पूर्ववत करने के लिए रास्ते पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं । पाकिस्तान को आर्थिक संकट का सामना करना पड रहा है । इससे पूर्व बाढ से आई आपदा से लोग त्रस्त थे । उसी में इन प्रांतों में अब दैनंदिन उपयोगी वस्तुओं की कीमत में वृद्धि होने के कारण लोग पीडित होने से इन प्रांतों में लगातार सरकार के विरुद्ध आंदोलन हो रहे हैं ।
Pakistan occupied Kashmir crisis escalates, #PoK's Gilgit-Baltistan witnesses protests demanding restoration of power supply#PakistanCrisis https://t.co/aFw9RBhx1E
— Zee News English (@ZeeNewsEnglish) February 7, 2023
१. नागरिक आलोचना कर रहे हैं कि ‘लोग आर्थिक संकट के कारण पीडित हैं और सरकार उनकी समस्याओं को हल करने में असफल है’। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के राष्ट्रपति सुल्तान महमूद चौधरी ब्रिटेन, तुर्की और बेल्जियम के दौरे पर गए हैं । इस विदेशी दौरे की जानकारी जनता को न दी जाने से अधिकतर नागरिक रुष्ट हैं ।
२. गिलगित बाल्टिस्तान में सरकार ने लोगों की भूमि हडप ली हैं । इसलिए लोगों में रोष है । दिसंबर २०२२ में यहां के युवकों ने सेना के विरुद्ध आंदोलन किया था । इन आंदोलनों को दबाने के लिए सेना ने युवकों को बंदी बनाया है । गिलगित बाल्टिस्तान आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, किंतु सरकार अब भी निधि की आपूर्ति (फंडिंग) नहीं कर रही है ।
३. गिलगित-बाल्टिस्तान प्रांत को केंद्र द्वारा प्रदान की जानेवाली धनराशि पर बडी मात्रा में निर्भर रहना पडता है । विगत काल में इसकी पूर्ति न होने से वहां समस्याएं बढ गई हैं ।
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
India Nuclear Weapon : भारत के पास अनुमान से बहुत अधिक परमाणु हथियार हो सकते हैं – पाकिस्तान
भारत के शस्त्रों द्वारा यूरोप पर कभी भी आक्रमण नहीं हुआ; परंतु यूरोप ऐसे देशों को शस्त्र बेचता है, जिनके द्वारा भारत पर आक्रमण होते हैं ! : External Affairs Minister Jaishankar
(और इनकी सुनिए…) ‘बांग्लादेश की संप्रभुता की रक्षा के लिए समझौता नहीं करेंगे !’ – Jamaat-e-Islami
Indian Crew Hit : अमेरिकी आक्रमण में तीन भारतीय मारे गए !
Pistol Amid Debate : समाचार वाहिनी पर लाइव चर्चा के बीच पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने पिस्तौल निकाली !