ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना मोहंम्मद साजिद रशिदी का क्रोधजनक वक्तव्य !
(मौलाना अर्थात इस्लामी अध्ययनकर्ता)

नई देहली – मोहंम्मद गजनी के विषय में लोग कहते हैं कि उसने सोमनाथ मंदिर तोडा; परंतु इतिहास कहता है कि वहां के कुछ लोगों ने श्रद्धा के नाम पर अपप्रकार चालू करने का परिवाद गजनी के पास किया था । तदुपरांत गजनी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया । लोगों के परिवाद यथार्थ होने की निश्चिति होने पर उसने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया । सोमनाथ मंदिर तोड कर उसने कोई गलती नहीं की । गजनी ने अपकृत्यों पर प्रतिबंध लगाने का काम किया, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना मोहंम्मद साजिद रशिदी ने ऐसा क्रोधजनक वक्तव्य दिया है । ‘ए.एन.आइ.’ समाचार संस्था से बोलते हुए उन्होंने यह वक्तव्य दिया । रशिदी ने कहा कि ८०० वर्षों के मुगल साम्राज्य में अनेक बादशाह होकर गए । यदि उनका इतिहास पढा, तो दिखाई देगा कि उनका धर्म से कोई संबंध नहीं था । उन्होंने धर्म के नाम पर कोई काम नहीं किया, ऐसे अनेक उदाहरण देना संभव होगा । (रशिदी को समझमें लेना चाहिए कि वे चाहे कितना भी झूठ बोलने का प्रयास करें, तब भी वह कभी सत्य नहीं होगा! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)
सौजन्य न्यूज नेशन
रशिदी ने इससे पूर्व दिया था श्रीराममंदिर तोड कर बाबरी मस्जिद निर्माण करने का वक्तव्य !
इससे ही रशिदी की खरी मानसिकता समझ में आती हैे !
इससे पूर्व रशिदी ने श्रीराममंदिर के विषय में वक्तव्य देते हुए कहा था कि हमारी भावी पीढियां श्रीराममंदिर तोड कर मस्जिद का निर्माण कार्य करेगी । आज मुसलमान शांत हैं; परंतु आगामी कालावधि में इतिहास लिखा जाएगा । (ऐसे वक्तव्य देनेवाले भारत में खुले घुमते हैं, यह संतापजनक है ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )
संपादकीय भूमिका
|
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु