जिहादी तालिबान का दावा !
काबुल ( अफगानिस्तान) – तालिबान के एक आतंकवादी का वीडिओ प्रसारित हुआ है । इसमे तालिबानी आतंकवादी वर्ष २०२९ तक आधे, तो वर्ष २०३५ तक संपूर्ण भारत पर तालिबान का नियंत्रण होगा, ऐसा दावा कर रहा है । ‘यह वीडिओ पाकिस्तानी तालिबान का है कि अफगानिस्तान में तालिबान का है’, यह स्पष्ट नहीं हुआ है ।
सौजन्य न्यूज नेशन
गुप्तचर विभाग के सूत्रों के अनुसार यह वीडिओ एक मिनट का है । उसमें तालिबान सरकार के सैनिक उनके शस्त्रों का प्रदर्शन कर रहे हैं । वैसे ही इस वीडियो में ‘विश्व के कौन से देश पर कब नियंत्रण मिलेगा ?’, यह क्रमवार बताया है । साथ ही एक मानचित्र (नकाशा) भी दिखाया गया है । इसमें विभिन्न देशों के नाम लिखे हुए हैं । साथ में वर्ष दिखाई दे रहे हैं । उसके अनुसार वर्ष २०२९ तक आधे भारत पर, वर्ष २०३२ तक आधे इरान पर, वर्ष २०३५ तक संपूर्ण भारत पर, वर्ष २०३७ तक तुर्कमेनिस्तान पर, वर्ष २०४० तक संपूर्ण इरान पर, वर्ष २०७० आने तक तालिबान रशिया को नियंत्रण में लेगा, एसा दावा किया गया है । इसमें कहीं भी पाकिस्तान का नाम नहीं लिया गया है ।
संपादकीय भूमिकातालिबानी अफगानिस्तान पर आधिपत्य स्थापित करने के उपरांत दिन में बड़े बड़े सपने देखने लगे हैं, यही इससे समझ में आता है ! |

Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया