
नई देहली – भारत का गलत मानचित्र (नक्शा) प्रसारित करने के प्रकरण में वॉट्सएप ने भारत से क्षमा मांगकर ‘पुन: ऐसी गल्ती नहीं होगी’, ऐसा कहा है । केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने वॉट्सएप को अपनी गलती सुधारने का निर्देश दिया था। नए वर्ष के उपलक्ष्य में वॉट्सएप ने विश्व का मानचित्र प्रसारित किया था । इसमें पाक अधिकृत कश्मीर को भारत से अलग, साथ ही भारत का कुछ भाग चीन में दिखाया गया था । विशेष यह कि, ट्विटर ने भी पिछले वर्ष भारत का गलत मानचित्र प्रसारित किया था । इसके उपरांत ट्विटर इंडिया के महाप्रबंधक मनीष माहेश्वरी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा ५०५ के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था ।
Thank you Minister for pointing out the unintended error; we have promptly removed the stream, apologies. We will be mindful in the future.
— WhatsApp (@WhatsApp) December 31, 2022
१. वॉट्सएप ने ३१ दिसंबर को ईसाई नववर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए ट्विटर पर नववर्ष की पूर्वसंध्या का सीधा प्रसारण किया था । इस समय दिए संदेश में भारत का गलत मानचित्र दिखाया गया था ।
२. इस गल्ती पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा था कि, जिन कंपनियों को भारत में व्यापार करने की इच्छा है, उनको देश का योग्य मानचित्र प्रयोग करना पडेगा ।
३. राजीव चंद्रशेखर के आदेश के उपरांत वॉट्सएप ने कहा कि, हमारी गल्ती ध्यान में लाकर देने के लिए धन्यवाद । हमने यह प्रसारण बंद किया है । गल्ती के लिए क्षमा मांगते हैं । भविष्य में हम सावधानी रखेंगे ।
४. ‘जूम’ इस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भी उनके ट्विटर खाते पर भारत का गलत मानचित्र पोस्ट किया था । उन्हें भी केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने फटकार लगाई थी ।
संपादकीय भूमिकाकेवल क्षमायाचना करने से संबंधितों को छोड न दें, बल्कि अपराध प्रविष्ट कर संबंधितों को दंड मिलेगा, तो अन्य कंपनियों को इसका डर रहेगा ! |
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
Resolution Over Iran War : ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिका की संसद के उच्च सदन में पारित
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !
(और इनकी सुनिए…) ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन होने पर भारत की आलोचना करने से पीछे नहीं हटेंगे !’ – US Lawmakers
Mahrang Baloch : मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध आवाज उठाने वाले महरंग बलोच को पाकिस्तान ने सुनाया आजीवन कारावास का दंड सुनाया ।