चोरी रोकने हेतु केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय
(‘क्यूआर् कोड’ अर्थात् त्वरित प्रतिक्रिया संकेतावली में सांकेतिक चिन्होंसे संगणकीय जानकारी प्राप्त होती है)

नई दिल्ली – घरेलू गैस सिलेंडर अब शीघ्र ही ‘क्यूआर् कोड’ से जोड़े जाएंगे, ऐसी जानकारी पेट्रोलियममंत्री हरदीपसिंह पुरी ने १७ नवंबर को दी । इस ‘क्यूआर् कोड’ से गैस सिलिंडर का सही स्थान समझ आने के साथ सिलेंडर की चोरी रोकना भी संभव होगा ।
#LPG cylinders will soon come with QR codes that will help regulate the domestic cylinders, Union petroleum minister Hardeep Singh Puri said https://t.co/cp2A5WlTpO
— Hindustan Times (@htTweets) November 17, 2022
हरदीपसिंह पुरी ने आगे कहा, ‘‘नए एवं पुराने सिलेंडर पर ‘क्यूआर् कोड’ लगाया जाएगा। यह कोड जब सक्रीय होगा, गैस सिलेंडर का वितरण कहां तक पहुंचा है, यह पता कर पाएंगे। गैस सिलेंडर पहुंचाने का व्यवस्थापन सहज होगा।’’
एक अंग्रेजी वृत्तपत्र में दी गई जानकारी के अनुसार अब तक २० सहस्र गैस सिलेंडरों को ‘क्यूआर् कोड’ लगाया गया है। आने वाले कुछ महीनों में १४.२ किलो वजन के सभी घरेलू गैस सिलेंडर क्यूआर कोड से जोड़े जाएंगे ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न