
जयपुर (राजस्थान) – कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोडो’ नाम से निकाली पदयात्रा के कारण राजस्थान कांग्रेस के मंत्री परसादी लाल मीना ने गांधी की तुलना प्रभु श्रीरामचंद्र से की है । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा ऐतिहासिक होगी । प्रभु श्रीराम भी श्रीलंका तक पैदल गए थे । गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर, इस प्रकार उससे भी अधिक अंतर पर चलेंगे । अबतक ऐसा प्रवास किसी ने भी नहीं किया । राहुल गांधी की यह यात्रा देश को परिवर्तित तथा धर्मांधता को समाप्त करने हेतु है, मीना ने ऐसा भी कहा ।
राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्री परसादी लाल मीना ने राहुल गांधी की तुलना भगवान श्रीराम से की
मंत्री जी बोले: राहुल गांधी, भगवान राम से ज्यादा पैदल यात्रा करेंगे pic.twitter.com/go10nRzFlX
— RS KHATANA (@rskhatana72) October 17, 2022
मीना के इस वक्तव्य पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है । उन्होंने कहा कि अभी राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे हैं । गांधी की प्रभु श्रीराम से तुलना नहीं की गई है । प्रभु श्रीराम तथा राहुल गांधी के नाम के आरंभ में ‘रा’ अक्षर आता है, इसे योगायोग ही कहेंगे; परंतु हम रामजी तथा राहुल गांधी की तुलना नहीं करते । राहुल गांधी मनुष्य हैं, तो प्रभु श्रीराम भगवान !
संपादकीय भूमिकायों प्रभु श्रीराम को काल्पनिक पात्र कहनेवाले हिन्दूद्रोही कांग्रेस का कपटी एवं दोहरी नीतिवाला मुखौटा कैसा है, यह ध्यान में रखें ! ऐसी कांग्रेस को इतिहास बनाने हेतु हिन्दू सिद्ध हैं, कांग्रेस को यह नहीं भूलना चाहिए ! |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस