|

नई देहली – इरान से चीन के ग्वांगझूला जाने वाले ‘महान एअरलाइन्स’ के विमान में बम होने की जानकारी मिलने के उपरांत इसे तत्काल उतारने का प्रयास किया गया । इरान से यह विमान पाकिस्तान के लाहोर आने पर उसमें बम होने की जानकारी मिली । इस पर इस विमान को भारत की राजधानी देहली में उतारने की अनुमति मांगी गई; लेकिन भारत ने यांत्रिकी कारणों से अनुमति नकार दी । इसके उपरांत यह विमान चीन गया और कुछ घंटों उपरांत वहां के हवाईअड्डे पर उतरा ।
Iran-China Plane ‘Bomb Threat’: #MahanAir flight that sounded emergency over Indian airspace lands in #China‘s Gangzhou #Iranhttps://t.co/fRurCU3arq
— Zee News English (@ZeeNewsEnglish) October 3, 2022
भारत की सीमा में इस विमान के आने पर उस पर ध्यान रखने के लिए भारत के लडाकू विमान सुखोई तैनात किए गए । इन लडाकू विमानों ने पंजाब और जोधपुर हवाईअड्डे से उडान भरी । इन विमानों ने इरान के विमान के साथ उडते हुए उसे भारत की सीमा के बाहर जाने तक साथ दिया । भारत से यह म्यानमार्ग से होते हुए चीन गया । इरान के अधिकारियों ने विमान में बम होने की संभावना को नकार दिया है ।
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया