
गौतम बुद्ध नगर – उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में पुलिस और गोतस्करों में १८ सितंबर की रात्रि को मुठभेड हुई । मुठभेड में गोतस्कर ताजू के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है । पुलिस ने ताजू को बंदी बनाया है । पुलिस ने उस पर २५ सहस्र रुपए का पारितोषिक भी घोषित किया था । ताजू के दोनों साथियों को पुलिस ढूंढ रही है ।
१. ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया, पुलिस को ४ गोतस्करों द्वारा एक गाय का कत्ल करने की जानकारी मिली । पुलिस दल उन्हें रोकने हेतु वहां पहुंची ।
२. इस समय पुलिस दल और गोतस्करों में मुठभेड हुई । पुलिस ने ताजू को आत्मसमर्पण करने को कहा, इस पर उसने गोलीबारी की । उस समय पुलिस ने भी स्वसंरक्षणार्थ गोली चलाई ।
३. ताजू के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है । उसकी जांच करने पर पुलिस ने एक पिस्टल एवं कारतूस नियंत्रण में लिए हैं । घटना का आगे का अन्वेषण चल रहा है । (गोहत्या के विरुद्ध सतर्क रहकर कार्यवाही करनेवाले नोएडा पुलिस दल का अभिनंदन ! – संपादक)
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !