
दुबई – श्रीलंका द्वारा रविवार ११ सितंबर को दुबई में ‘एशिया कप २०२२’ क्रिकेट स्पर्धा के अंतिम सामना (मैच)में पाकिस्तान का पराजित किए जाने से पाकिस्तान के विजेता होने का स्वप्न भंग हो गया । पाकिस्तान की पराजय से रुष्ट हुए पाकिस्तान क्रिकेट मंडल के अध्यक्ष तथा भूतपूर्व क्रिकेट खिलाडी रमीज राजा का एक वीडियो सामाजिक माध्यमों पर भारी मात्रा में प्रसारित हो रहा है । इस वीडियो में वे एक भारतीय पत्रकार का भ्रमणभाष छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं । पाकिस्तान की पराजय के उपरांत रमीज राजा मैदान के बाहर उपस्थित पत्रकारों से बोल रहे थे । तब भारतीय पत्रकार रोहित जुगलन ने उनसे पूछा, ‘इस पराजय से अत्यंत दु:खी हुए पाकिस्तानी लोगों के लिए आप क्या कोई संदेश देंगे ?’ इस पर रमीज राजा बोले, ‘‘तुम भारतीय हो । इसलिए तुम्हें पाकिस्तान की पराजय होने का अत्यंत आनंद होगा ।’’ ऐसा कहते हुए उन्होंने पत्रकार का भ्रमणभाष छीन लिया और उसे दूर जाने के लिए कहा ।
सौजन्य स्पोर्ट्स यारी
संपादकीय भूमिकापाकिस्तानियों की नस-नस में भारत के प्रति द्वेष भरा है और उसे व्यक्त करने का एक भी अवसर वे नहीं छोडते, यही इससे ध्यान में आता है ! |
(और इनकी सुनिए…) ‘गत वर्ष हुआ संघर्ष प्रधानमंत्री मोदी एवं पाक के सैन्यदल प्रमुख आसिम मुनीर के मध्य मिलीभगत थी !’ – Imran Khan Sister’s Claim
पाक सेना पर ‘जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल)’ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान की कडी आलोचना । – Maulana Fazlur Rehman
मैं मुसलमान हूं; पर देश में शरीयत लागू नहीं करूंगा ! – Burkina Faso President Ibrahim
US Indians Deportation : अमेरिका १८ सहस्र भारतीय नागरिकों को देश से निष्कासित करेगा !
POK Protest UN : पाक अधिकृत कश्मीर में आंदोलनकारियों पर हो रहे दमनतंत्र पर संयुक्त राष्ट्रों ने चिंता व्यक्त की ।
ईरान के आक्रमण में जॉर्डन में २ अमेरिकी सैनिक मारे गए : अमेरिका का प्रत्युत्तर !