
खैबर पख्तुनख्वा (पाकिस्तान) – ९ सितंबर के दिन पोलियोविरोधी टीकाकरण दल को सुरक्षा दे रहे पुलिसबल पर अज्ञात लोगों ने आक्रमण किया । जिसमें ४ पुलिसकर्मी मारे गए तथा २ लोग घायल हो गए । यहां के टंक जिले के गुल इमान भाग में यह घटना हुई । पुलिस और आक्रमणकारियों पर बहुत समय तक गोलीबारी चालू थी । अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस आक्रमण का दायित्व नहीं स्वीकारा है ।
#Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने पोलियो टीकाकरण टीम पर चलाई गोलियां, 4 पुलिसकर्मियों की मौत#Polio #PolioVaccinationTeam #Attack https://t.co/gQEn6sMyhH
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) September 10, 2022
इसके पूर्व भी पाकिस्तान में पोलियोविरोधी टीकाकरण दल पर आक्रमण हुए हैं । इस वर्ष २८ जून के दिन उत्तर वझिरीस्तान आदिवासी जिले में पोलियोविरोधी टीकाकरण बल पर हुए आक्रमण में २ पुलिसकर्मियों सहित ३ लोग मारे गए थे । ३० जुलाई के दिन पेशावर के दौदझई भाग में टीकाकरण दल को सुरक्षा प्रदान करने वाले एक पुलिसकर्मी को जान से मार दिया था । खैबर पख्तुनख्वा में १ अगस्त के दिन दल को सुरक्षा प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई । इसके उपरांत १५ अगस्त को २ पुलिसकर्मियों को गोली मारी गई ।
पोलिओ टीकाकरण दल पर क्यों होते हैं आक्रमण ?
पाकिस्तान के अनेक हिस्सों में लोग पोलिओविरोधी टीकाकरण के विरोध में हैं । लोगों का कहना है कि, ‘पोलिओ टीके के कारण लोगों में बांझपन आता है’ ।
ईरान-इजराइल के बीच पुनः भडकी युद्ध की आग !
फिलीपींस में ७.८ रिक्टर तीव्रता का भूकंप: १९ लोगों की मौत !
एलन मस्क ने भारत में घटती प्रजनन दर पर चिंता व्यक्त की ।
Israel Spying : इजराइल कर रहा है ट्रम्प सरकार की जासूसी ! – अमेरिका का आरोप
America Indian Shot Dead : अमेरिका में अज्ञात लोगों द्वारा भारतीय युवक की गोलियां मारकर हत्या
Nepal Chinese Cameras : नेपाल ने भारत से लगी सीमा पर लगाए चीनी कैमरे ।