
बीजिंग (चीन) – लद्दाख में पिछले २ वर्षों से भारत और चीन की सेना में तनाव था । चीन द्वारा प्रत्यक्ष नियंत्रणरेखा पर उसकी सेना तैनात करने से भारत ने उसके उत्तर स्वरुप अपनी सेना तैनात भी की थी । इस दौरान दोनो सेनाओं में वरिष्ठ अधिकारी स्तर पर बैठक चालू थी । १६ वीं बैठक के उपरांत चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा से सेना पीछे लेने में सहमति देने के उपरांत यहां के पेट्रोल पॉईंट-१५ (गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स) से उसकी सेना पीछे लेना प्रारंभ किया है । भारत ने भी उसकी सेना पीछे लेना चालू किया है । चीन ने कहा, ‘सेना पीछे लेना भारत और चीन सीमा पर शांति के लिए अनुकूल है ।
Indian, Chinese troops begin disengagement at Gogra-Hot Springs in eastern Ladakh. @ShivAroor with details#IndiaFirst #India #China @gauravcsawant pic.twitter.com/iUZCnxSLXn
— IndiaToday (@IndiaToday) September 8, 2022
अगले माह उजबेकिस्तान में शंघाय शिखर सम्मेलन होने वाला है । इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहभागी होने वाले हैं । यहां दोनों की भेंट होने की संभावना है । इसके पहले ही सेना पीछे ली जा रही है ।
संपादकीय भूमिकाचीन भारत की सीमा से सेना पीछे ले रहा है, तो भी उस पर विश्वास न रखते हुए भारत को सतर्क रहने की ही आवश्यकता है ! |
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !