पंजाब से जोडनेवाला रेलवे पुल गिरा !

शिमला (हिमाचल प्रदेश) – हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा से गत २४ घंटों में चंबा जिले के भटिया में ३ एवं मंडी जिले में एक की मृत्यु हो गई । कांगडा जिलें के शाहपुर में घर ढहने से ९ वर्षीय लडकी की मृत्यु हुई । चंबा एवं मंडी जिले में १५ से अधिक लोग लापता हैं । हमीरपुर में १०-१२ घर नदी में डूब गए । यहां के १९ लोगों को सुस्थिति में बचा लिया गया है । दूसरी ओर कांगडा में मूसलाधार वर्षा से चक्की नदी का पंजाब और हिमाचल प्रदेश को जोडनेवाला रेलवे पुल ढह गया है । एक सप्ताह पूर्व ही प्रशासन ने घोषित किया था कि यह पुल असुरक्षित है । इस कारण पुल से होनेवाली रेल यातायात बंद कर दी थी । मंडी के गोहर में चट्टान गिरने से काशन पंचायत के जडोन गांव में एक ही परिवार के ८ सदस्य दब गए । यहां युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य शुरू है । मूसलाधार वर्षा से राज्य में १ सहस्र १३५ करोड रुपयों की सरकारी एवं निजी संपत्ति की हानि हुई है ।
The railway bridge on the Chakki river connecting Punjab and Himachal Pradesh collapsed on Saturday due to heavy rainfall in the area. https://t.co/ZLVzVWbdXn
— IndiaToday (@IndiaToday) August 20, 2022
मौसम विभाग की जानकारी अनुसार आनेवाले ९६ घंटे में मूसलाधार वर्षा का अनुमान है । प्रशासन ने मंडी जिले में मूसलाधार वर्षा से विद्यालय बंद रखे हैं । चंबा और कुल्लू के विद्यालय भी बंद हैं । मूसलाधार वर्षा से उत्तराखण्ड में भी वित्त एवं जीव हानि हुई है ।
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court