
मोगादिशु (सोमालिया) – में ‘अल्-कायदा’ से संबंधित ‘अल्-शबाब’ इस जिहादी आतंकवादी संगठन ने यहां के हयात होटल में घुसकर मुंबई के २६/११ आक्रमण के समान आक्रमण किया । इसमें ८ लोग मारे गए तथा ९ से अधिक लोग घायल हो गए हैं । इन आतंकवादियों द्वारा होटल में अनेक लोगों को बंधक बनाए जाने का समाचार है । आतंकवादी होटल में छुपे हैं और सुरक्षाबलों से उनकी मुठभेड चल रही है । आतंकवादियों द्वारा होटल में घुसने से पूर्व एक बडा बमविस्फोट करने की जानकारी है । सुरक्षाबलों ने संपूर्ण परिसर को घेर लिया है । सोमालिया में इसके पूर्व भी अनेक आक्रमण हुए हैं जिनमें सैकडों लोग मारे गए हैं ।
Attack on hotel in Somali capital Mogadishu by Al Shabab terror group leaves at least ten civilians dead pic.twitter.com/Imo5gkAnhe
— TRT World Now (@TRTWorldNow) August 20, 2022
अल्-शबाब इस आतंकवादी संगठन ने इस आक्रमण का दायित्व स्वीकार किया है । इस संगठन का मुख्य उद्देश्य ‘वर्ष २०१७ में सोमालिया में बनी सरकार को उखाड फेंकना’, यह है । अल्-शबाब की स्थापना वर्ष २००६ में हुई है । यह संगठन सौदी अरेबिया के वहाबी इस्लाम को मानता है ।
संपादकीय भूमिकाजिहादी आतंकवाद से संपूर्ण विश्व परेशान है ! इसके विरोध में अब संपूर्ण विश्व को संगठित होकर जिहादी मानसिकता नष्ट करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयत्न करने चाहिए ! |
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
Panchkula Bomb Threat : पंचकुला (हरियाणा) महापौर कार्यालय सहित हरियाणा तथा दिल्ली के मंदिरों को बम से उडाने की धमकी ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Paris Riot : फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !