
नई देहली – रूस में होनेवाले ‘जागतिक सैनिक अभ्यास’में भारत एवं चीन के सैनिक एकत्र अभ्यास करते हुए दिखाई देंगे । वर्तमान में पूर्व लदाख में वास्तविक नियंत्रण सीमा पर दोनों देशों में दो वर्षों से भी अधिक समय से तनाव की स्थिति है । चीन ने हाल ही में ‘वोस्टोक-२०२२’ सैनिकी अभ्यास में सम्मिलित होने की घोषणा की । ‘वोस्टोक-२०२२’ सैनिकी अभ्यास ३० अगस्त से ५ सितंबर तक होनेवाला है । इस अभ्यास में भारतीय सैनिक भी सम्मिलित होनेवाले हैं । भारत के साथ बेलारूस, ताजिकिस्तान, मंगोलिया आदि देश भी इस अभ्यास में सहभागी होनेवाले हैं ।
‘वोस्टोक-२०२२’ सैनिकी अभ्यास में सम्मिलित देशों की सेना के साथ व्यावहारिक एवं मित्रतापूर्ण सहयोग बढाना, चीन की सेना का उद्देश्य है, ऐसा चीन के संरक्षण विभाग ने कहा है । भारत ने इस अभ्यास के विषय में अब तक कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है । इस अभ्यास में सैनिक पूर्व डील भाग की सैनिकी सुरक्षा के लिए उपाययोजना करेंगे, ऐसा रूस के संरक्षण मंत्रालय ने कहा है ।
गत वर्ष रूस में हुए ‘जेपेड-२०२१’ सैनिकी अभ्यास में भारत भी सम्मिलित हुआ था । उसमें चीन एवं पाकिस्तान के साथ १७ देश भी सम्मिलित हुए थे ।
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !