महंगाई पर ‘ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ के अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल की केंद्र सरकार पर टिप्पणी

गुवाहाटी (असम) – भारत का पैसा वित्तमंत्री के पास है । कोई व्यक्ति खरीददारी करने के लिए कितना पैसा खर्च करता है, यह उन्हें कैसे समझ में आएगा ? मंत्रियों के लिए महंगाई कभी नहीं होती है, ऐसी टिप्पणी ‘ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ के अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन् पर की । उन्होंने सलाह दी कि, ‘भाजपा सांसदों को उनकी पत्नियों से पूछना चाहिए कि, वे रसाईघर कैसे चलाती हैं ?’ । देश में महंगाई के विषय पर लोकसभा में चर्चा के समय ‘देश की आर्थिक स्थिति अच्छी है’, ऐसा विधान वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन् ने किया था । इस पर कांग्रेस सहित अन्य विरोधी पक्षों की ओर से टिप्पणियां की गई थीं । इस पर अजलमल ने उपर्युक्त विधान किए ।
अजमल ने आगे कहा कि, महंगाई के विषय पर भाजपा सत्ता में आई; लेकिन उनके ८ वर्षों के सत्ताकाल में महंगाई उच्च स्तर पर पहुंची है । जीवनावश्यक वस्तुओं के दाम दुगुने हो गए हैं । इस कारण गरीबों की स्थिति बिगड रही है । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, सरकार ने महंगाई पर समय रहते ध्यान नहीं दिया तो २०२४ के लोकसभा चुनाव में महंगाई सरकार को खा लेगी ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
अमरीका की ‘ब्लूमबर्ग’ समाचार संस्था द्वारा भारत विरोधी लेख वापस लिया गया !