भाग्यनगर में की कार्रवाई !

भाग्यनगर (तेलंगाना) – अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के खादिम (सेवक) गौहर चिश्ती को भाग्यनगर से बंदी बनाया गया है । भाजप के भूतपूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने मोहम्मद पैगंबर के विरोध में तथाकथित आक्षेपजनक विधान पर चिश्ती ने शर्मा का शिरच्छेद करने की चेतावनी मुसलमानों को दी थी । इसके साथ ही यह भी उजागर हुआ है कि उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड से उसका संबंध था । चिश्ती को अजमेर ले जानेवाले हैं ।
चिश्ती द्वारा दी गई चेतावनी का प्रकरण सामने आने पर परिवार सहित चिश्ती फरार था । चिश्ती १७ जून को उदयपुर गया था । वहां उसने ‘सर तन से जुदा’की (धड से सिर अलग करो) की घोषणा दी थी । तब उसने कन्हैयालाल के हत्यारों में से मोहम्मद रियाज की भेट ली थी । उसी दिन रियाज ने एक वीडियो बनाकर शिरच्छेद पर भाष्य किया था ।
क्या बोला था गौहर चिश्ती ?गौहर चिश्ती का एक वीडियो भारी मात्रा में प्रसारित हुआ था, जिसमें उसने कहा था, ‘पैगंबर के विरोध में किए वक्तव्य कदापि सहन नहीं किए जाएंगे । ‘गुस्ताख ए रसूल की एक सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा ।’ (पैगंबर का अपमान करनेवालों का शिरच्छेद ही एकमेव दंड है ।) पैगंबर को आदर मिले, इसके लिए हम भी शिरच्छेद करने के लिए तैयार हैं । नूपुर शर्मा ने चूक (गलती) की है, इसलिए उन्हें जीवित रहने का कोई अधिकार नहीं !’ अजमेर पुलिस ने २५ जून को गौहर चिश्ती के विरोध में अपराध प्रविष्ट किया था । |
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !