|

देहरादुन (उत्तराखंड) – यहां भाजपा शासन ने ‘ग्राम गोरक्षा समितियां’ स्थापित करने की योजना बनाई है । इन समितियों के प्रत्येक सदस्य को लावारिस गायों की देखभाल करने का दायित्व दिया जाएगा । इस हेतु प्रत्येक सदस्य को प्रतिमाह ५ सहस्र रुपए वेतन भी दिया जाएगा । इस योजना के लिए आगामी ६ माह के लिए १ करोड रुपए की रशि लगाई जाएगी । इससे न्यूनतम ५० गावों के बेरोजगार लाभान्वित होंगे । राज्य के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने यह जानकारी दी है ।
उन्होंने कहा कि
१. लावारिस पशुओं की रक्षा हेतु वार्षिक प्रावधान ढाई करोड से १५ करोड रुपए करने का निर्णय लिया गया है ।
२. उत्तरप्रदेश शासन के निर्णयानुसार ही हमने प्रत्येक गाय के चारे के लिए प्रतिदिन का व्यय ६ रुपए से ३० रुपए किया है ।
३. ग्राम गोरक्षा समितियों के सदस्यों को ‘गोरक्षक’ के रूप में संबोधित किया जाएगा । प्रत्येक के पास ४-५ गायों का दायित्व सौंपा जाएगा ।
संपादकीय भूमिकाउत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी शासन का अभिनंदन ! चूंकि गोमाता सर्वव्यापी महत्त्वपूर्ण है, इसलिए अन्य भाजपा शासित राज्यों को भी गायों की रक्षा हेतु शासकीय स्तर पर ऐसी योजना कार्यान्वित करना आवश्यक ! |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस