वीडियो द्वारा जानकारी देकर मुक्त कराने की मांग

कुवैत सिटी (कुवैत) – नौकरी के लिए कुवैत जाने के उपरांत केरल की २ महिलाएं मानव तस्करी के जाल में फंस गईं । वहां उन्हें ध्यान में आया कि घर के काम के लिए उन्हें बेच दिया गया है ! इस विषय में उन्होंने एक वीडियो प्रसारित किया है । वीडियो में उन्होंने स्वयं के अपहरण और सताए जाने का अनुभव बताया है । उन्होंने इस कष्ट से मुक्त करवाने की मांग भी की है ।
They were starved, abused and forced to do hard labour, besides being threatened that they would be sold to ISIS if they refused to cooperate. Two Kerala women who escaped a life of slavery speak to @lakshmimanoj95 about their horrifying ordeal in Kuwait.https://t.co/l46Sjc426X
— TheNewsMinute (@thenewsminute) June 23, 2022
इन महिलाओं को कोच्चि के एक भरती केंद्र से कुवैत में ३ लाख ५० सहस्र रुपए में बेचा गया था । परिवार के निर्वहन के लिए इन महिलाओं को नौकरी करने के लिए विदेश जाने को बाध्य होना पडा था; परंतु उनकी विवशता का अनुचित लाभ उठाकर उन्हें फंसाया गया । उन्होंने वाॅट्स एप पर वीडियो भेजकर उन्हें सताए जाने की जानकारी देकर सहायता की मांग की है । इन महिलाओं ने इस वीडियो में ऐसा भी कहा है कि ‘जिनके हाथ हमें बेचा गया है, यदि हमने उनकी बात नहीं सुनी, तो वे हमें आतंकवादी संगठन ‘इस्लामी स्टेट’ को बेच देंगे, ऐसी धमकी दी गई है ।
संपादकीय भूमिकाभारत से इस्लामी देशों में काम के लिए गए नागरिकों को सताया जाता है, यह नया नहीं है । इस विषय में भारत सरकार को कठोर कदम उठाकर उनकी रक्षा करनी चाहिए ! |
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari