
श्रीनगर (जम्मू – कश्मीर) – कश्मीर के हिन्दुओं की लगातार हो रही हत्याओं की घटनाओं के बाद जम्मू – कश्मीर प्रशासन ने प्रधानमंत्री विशेष पॅकेज के अंतर्गत आनेवाले हिन्दू कर्मचारियों को ६ जून तक कश्मीर के ‘सुरक्षित’ स्थान पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया ।
Kashmir murders: Hindu employees to be shifted to ‘safer locations’, LG sets June 6 as deadlinehttps://t.co/I5Ch02McKI
— OpIndia.com (@OpIndia_com) June 2, 2022
१. एक अधिकारी ने बताया कि ४ सहस्र ५०० स्थानांतरित कर्मचारी जिला अथवा नगरपालिका में कार्यरत हैं । पिछले सप्ताह ५०० कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया । इनमें १०० विवाहित दम्पत्ति हैं ।
२. केन्द्रिय गृहमंत्री अमित शहा ३ जून को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से जम्मू – कश्मीर की परिस्थिति पर चर्चा करने के लिए उच्चस्तरीय बैठक लेने वाले हैं । बैठक में केन्द्रशासित प्रदेश के अधिकारी भी सहभागी होने वाले हैं ।
संपादकीय भूमिकाकश्मीर में जिहादी आतंकवादी हिन्दुओं की जान पर बन आये हैं । इसलिए हिन्दू कर्मचारियों को ‘सुरक्षित’ स्थान पर स्थानांतरित करना, यह ऊपरी ऊपरी उपाय योजना है । वहां के जिहादी आतंकवाद को पूर्ण नष्ट करना ही परिणामकारक उपाय योजना होगी । सरकार ने उस दृष्टि से कदम बढाना हिन्दुओं को अपेक्षित है ! |
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi