विंबल्डन में रूस के खिलाडियों पर प्रतिबंध लगाना स्वीकार नहीं ! – रूस

खिलाडियों की विश्वस्तर की सूचि से प्रथम दस में से २ पुरूष तथा प्रथम २० में से ३ महिला खिलाडी होंगी बाहर !

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्रो पेस्कोव्ह

मॉस्को (रूस) – टेनिस जगत में सर्वाधिक प्रतिष्ठित मानी जानेवाली ‘विंबल्डन’ स्पर्धा में रूस के खिलाडियों पर प्रतिबंध लगाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इंग्लैंड के ‘ द गार्डियन’ ने दिए समाचार के अनुसार यदि ऐसा हुआ तो ‘विंबल्डन’ रूस पर बंदी लगानेवाली पहली स्पर्धा होगी। रूस द्वारा इस संभावित द्वारा इस निर्णय को असहनीय कहा गया है। युक्रेन पर किए आक्रमण के कारण रुस पर कई अंतराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस पार्श्वभूमि पर टेनिस पर भी उसका प्रभाव पडना रूस के लिए स्वीकारना कठिन होगा, ऐसा क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्रो पेस्कोव्ह ने स्पष्ट किया है। ‘खिलाडियों को पूर्वग्रह तथा राजनीतिक संघर्ष में उलझा कर उन पर राजनीतिक प्रतिबंध न लगाया जाए, ऐसा उन्होंने कहा।

‘विंबल्डन’ ने रूस के टेनिस खिलाडियों पर प्रतिबंध लगाया तो अतंराष्ट्रीय स्तर की सूचि से पहले दस में से २ रूसी पुरूष तथा पहले २० में से ३ महिला खिलाडी बाहर हो जाएंगे। इसमें अतंराष्ट्रीय सूचि में दूसरे क्रमांक के पुरूष खिलाडी डॅनियल मेदवेदेव तथा ८ वें क्रमांक के आंद्रे रुबलेव सम्मिलित हैं ।