|

शिलांग (मेघालय) – मेघालय के एक विशेष न्यायालय ने २ नाबालिग लडकियों का बलात्कार करने के मामले में पुलिस उपनिरीक्षक नुरूल इस्लाम को आजीवन कारावास की सजा दी है । साथ ही ८ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है । ये दोनों लडकियां बहने हैं । नुरूल को पहले ही पचलिस सेवा से बर्खास्त किया गया है । बलात्कार की घटना वर्ष २०१३ में हुई थी । नुरूल ने पहली बार १३ वर्षीय लडकी का पुलिस थाने में, बाद में उसके घर जाकर उसकी १७ वर्षीय बहन का बंदूक की नोक पर बलात्कार किया था । दोनों को इस विषय में किसी को भी बताने पर झूठा आरोप लगाकर हिरासत में लेने की धमकी दी थी ।
१. इस विषय में लडकियों के पिता के शिकायत करने के बाद नुरूल को हिरासत में लिया गया था । इस घटना के बाद उसके विरोध में प्रदर्शन भी किए गए थे । पुलिस थाने का घेराव भी किया गया था । उसे पुलिस थाने से दूसरी ओर ले जाते समय उसने भागने का प्रयास भी किया था । इसके बाद उसे पुन: हिरासत में लिया गया था ।
२. इस संबंध में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने भी इस विषय की मेघालय सरकार से रिपोर्ट मांगी थी । साथ ही नुरूल को कोठरी के स्थान पर निवास स्थान पर रखने का और विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने का आरोप लगा था ।
तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।
२ राज्यों से गोहत्याएं एवं लव जिहाद की ३ घटनाएं सामने आईं ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के उपरांत अब मंदिर के सरकारीकरण की संभावना
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को लौटाते समय बांग्लादेश की ओर से भीषण विरोध
इस्लाम स्वीकार करने पर स्वयं ही ‘पिछडा वर्ग मुसलमान’ का दर्जा नहीं मिल सकता ! – Madras High Court
तुम्हारे पास वर्दी है, इसलिए क्या आप कुछ भी कर सकते हैं ? – Karnataka High Court