तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद पर पथराव किया और उनके वाहन की तोडफोड की !
|

कोलकाता (बंगाल) – कोलकाता के भाटपारा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की १२५वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झडप हो गई । इस समय भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के अंगरक्षकों ने उन्हें बचाते हुए हवा में गोलियां चला दीं । परिस्थिति को नियंत्रित करने वाली पुलिस को भी हिंसाचार का सामना करना पडा । पुलिस ने लाठी मार कर स्थिति पर नियंत्रण किया ।
This morning, I was attacked by TMC goons in Kankinara when I reached for a program on the birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose.
TMC wants to isolate @BJP4Bengal leaders by dirty tricks so that the people are afraid of their ‘Gundagiri’.
It is not possible to stop me pic.twitter.com/HrSTHMInpj— Arjun Singh (@ArjunsinghWB) January 23, 2022
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, कि बैरकपुर से भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह पर पथराव किए जाने के उपरांत दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया । अर्जुन सिंह को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया । हिंसा के समय, दो चार पहिया वाहनों और एक पुलिस वाहन में तोडफोड की गई ।
पुलिस के सामने सांसद पर पथराव !
यह बंगाल पुलिस के लिए लज्जास्पद है ! – संपादक

घटना को लेकर अर्जुन सिंह ने कहा, “पुलिस के सामने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुझ पर पथराव किया और मेरी कार की भी तोडफोड की गई ।”
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
Pune Mahatma Phule Wada : ‘महात्मा फुले वाडा’ के परिसर में वटपूजन पर लगाया गया प्रतिबंध वापस !
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी