|
पाकिस्तान के विरुद्ध और कितने प्रमाण मिलने के पश्चात भारत उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेगा ? – संपादक स्वतंत्रता के ७४ वर्ष के पश्चात भी देश में आतंकवाद की छाया में चुनाव होते हैं, यह भारत के सभी दलों के शासकों के लिए लज्जाजनक है ! – संपादक |

नई देहली – पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आईएसआई ने आगामी विधानसभा चुनाव के समय पंजाब में हिंसा करने का षड्यंत्र रचा है । आईएसआई को लगता है कि, ‘खालिस्तानी आतंकवाद फैलाने का पंजाब विधानसभा चुनाव का समय एक अच्छा अवसर है । (इससे यही स्पष्ट होता है कि, खालिस्तान आतंकवाद के प्रसार के पीछे पाकिस्तान का हाथ है । पाकिस्तान को सबक सिखाने के पश्चात ये खालिस्तानी संगठन भी सीधे हो जाएंगे ! – संपादक)
१. पंजाब के साथ-साथ, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में भी चुनाव के समय आतंकी गतिविधियां करने का आईएसआई ने षड्यंत्र रचा है । इन राज्यों के सिख समुदाय का समर्थन प्राप्त करने का खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों का षड्यंत्र है ।
२. पंजाब में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदयात्रा अथवा शोभायात्राओं को लक्ष्य बनाने का आईएसआई का षड्यंत्र है ।
३. भारतीय सुरक्षा तंत्र, ‘सिख युवा महासंघ’, ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’, ‘खालिस्तान कमांडो फोर्स’ एवं ‘सिख फॉर जस्टिस’, इन आतंकी संगठनों की गतिविधियों पर ध्यान रख रहे है ।
४. पंजाब में सक्रिय उग्रवादियों को अस्त्र-शस्त्र तथा विस्फोटकों (गोला-बारूद) की आपूर्ति करने के लिए आईएसआई ने उपरोक्त खालिस्तानी उग्रवादी संगठनों को अपने पक्ष में कर लिया है ।
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin